{"_id":"63d28f58b1ed00004066d572","slug":"eight-dead-after-ship-sinks-in-east-china-sea-between-japan-and-south-korea-2023-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jintian Sinks: समुद्र में डूब गया 6551 टन वजनी जहाज ‘जिन तियान’, छह चीनी नागरिकों की मौत, जानें पूरा मामला","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Jintian Sinks: समुद्र में डूब गया 6551 टन वजनी जहाज ‘जिन तियान’, छह चीनी नागरिकों की मौत, जानें पूरा मामला
Thu, 26 Jan 2023 08:07 PM IST
शिव शरण शुक्ला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Thu, 26 Jan 2023 08:07 PM IST
सार
6551 टन वजनी मालवाहक जहाज ‘जिन तियान’ हांगकांग में पंजीकृत था। इस जहाज में 22 लोग सवार थे, इन लोगों में से 14 लोग चीन के थे जबकि अन्य आठ लोग म्यामांर के बताए जा रहे हैं। ये जहाज लकड़ी लेकर मलेशिया से दक्षिण कोरिया के इंचियोन जा रहा था।
विज्ञापन
मालवाहक जहाज (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिण कोरिया और जापान के बीच समुद्र में बुधवार तड़के एक मालवाहक जहाज के डूबने का मामला सामने आया था। इस हादसे में चालक दल के आठ सदस्यों की मौत हो गई है। चालक दल के मृत सदस्यों में से छह लोग चीन के बताए जा रहे हैं। जापानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये हादसा जापान के नागासाकी प्रान्त से दूर पूर्वी चीन सागर में हुआ। इससे पहले खबर आई थी कि हादसे का शिकार हुए कार्गो जहाज में 22 लोग सवार थे उनमें से 14 लोगों को बाहर निकाला गया था और उनमें से दो लोगों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
रिपोर्ट्स के मुताबिक, 6551 टन वजनी मालवाहक जहाज ‘जिन तियान’ हांगकांग में पंजीकृत था। इस जहाज में 22 लोग सवार थे, इन लोगों में से 14 लोग चीन के थे जबकि अन्य आठ लोग म्यामांर के बताए जा रहे हैं। ये जहाज लकड़ी लेकर मलेशिया से दक्षिण कोरिया के इंचियोन जा रहा था। अधिकारियों ने बताया है कि हालांकि किसी को भी अस्पताल नहीं भेजा गया, लेकिन उनके संबंधित देशों के साथ संपर्क स्थापित किया गया है।
विज्ञापन
क्योडो न्यूज एजेंसी के मुताबिक, जहाज ने पूर्वी चीन सागर में जापान के दांजो द्वीप समूह से लगभग 110 किलोमीटर पश्चिम में रात करीब 11:15 बजे आपातकालीन संकट की सूचना दी। हालांकि जहाज ने जब मदद की कॉल की थी उस समय आंधी की चेतावनी प्रभावी थी।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, जहाज के चालक दल के सदस्यों को दक्षिण कोरियाई तट रक्षक और जापान के दो वायु आत्मरक्षा बल द्वारा बचाया गया था। ASDF द्वारा बचाए गए दो लोगों को नागासाकी हवाई अड्डे के माध्यम से अस्पताल भेजे जाने के बाद मृत घोषित कर दिया गया। गौरतलब है कि इससे पहले साल 2020 में 43 चालक दल और 6,000 मवेशियों के साथ एक मालवाहक जहाज एक तूफान में फंसने के बाद दक्षिण-पश्चिमी जापान में डूब गया था।