फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Education Minister Chris Hipkins set to become New Zealand's next prime minister

New Zealand: क्रिस हिपकिंस बन सकते हैं न्यूजीलैंड के अगले प्रधानमंत्री, जेसिंडा अर्डर्न की लेंगे जगह

Sat, 21 Jan 2023 02:48 AM IST
Amit Mandal वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वेलिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वेलिंगटन Published by: Amit Mandal Updated Sat, 21 Jan 2023 02:48 AM IST
विज्ञापन
Education Minister Chris Hipkins set to become New Zealand's next prime minister
Chris Hipkins - फोटो : Social Media
शिक्षा मंत्री क्रिस हिपकिंस का न्यूजीलैंड का अगले प्रधानमंत्री बनन तय दिख रहा है। हिपकिंस पीएम पद के लिए एकमात्र उम्मीदवार हैं। वह दो दिन पहले इस्तीफा देने वाली जेसिंडा अर्डर्न की जगह लेंगे। लेबर पार्टी ने एक बयान में कहा कि क्रिस हिपकिंस लेबर पार्टी के नेता और न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री के रूप में जेसिंडा अर्डर्न की जगह लेने के लिए तैयार हैं। इस भूमिका के लिए नामांकित होने वाले वह एकमात्र उम्मीदवार हैं।  
विज्ञापन

न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न ने 19 जनवरी को अचानक इस्तीफा देने का एलान कर चौंका दिया था। पार्टी की वार्षिक बैठक में जेसिंडा ने कहा कि उनके पास योगदान देने के लिए अब कुछ नहीं बचा है। अब इस्तीफा देने का समय है।  

विज्ञापन


7 फरवरी को समाप्त होगा कार्यकाल 
प्रधानमंत्री के रूप में जेसिंडा का कार्यकाल 7 फरवरी को समाप्त होगा। उन्होंने कहा, मैं इंसान हूं, राजनेता भी इंसान होते हैं। जब तक हम कर सकते हैं, हम वह सब करते हैं जो हम कर सकते हैं। जेसिंडा ने कहा कि मैंने गर्मियों की छुट्टी के दौरान विचार किया था कि क्या मेरे पास भूमिका में बने रहने की ऊर्जा है या नहीं और निष्कर्ष निकला कि ऊर्जा नहीं थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
जीवन के सबसे संतोषजनक साढ़े पांच साल
जेसिंडा ने कहा, ये मेरे जीवन के सबसे संतोषजनक साढ़े पांच साल रहे हैं। लेकिन इसकी अपनी चुनौतियां भी हैं- आवास, बाल गरीबी और जलवायु परिवर्तन पर केंद्रित एजेंडा के बीच हमने एक घरेलू आतंकी घटना, एक बड़ी प्राकृतिक आपदा, एक वैश्विक महामारी और एक आर्थिक संकट का सामना किया है। अर्डर्न ने कहा कि उनके पास अपने परिवार के साथ अधिक समय बिताने के अलावा भविष्य की कोई योजना नहीं है।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed