फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Economic crisis Pakistan borowed 657 Billion within one week know total debt

आर्थिक तंगी: पाकिस्तान ने एक सप्ताह के भीतर उधार लिए 657 अरब रुपये; अब तक कुल 5.5 लाख करोड़ ले चुका है पड़ोसी

Sun, 21 Apr 2024 07:12 AM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: ज्योति भास्कर Updated Sun, 21 Apr 2024 07:12 AM IST
सार

पाकिस्तान गंभीर आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की सरकार बनने के बाद बीते एक हफ्ते में पाकिस्तान 657 अरब रुपये उधार ले चुका है। भारत का यह पड़ोसी ओवरऑल अब तक लाखों करोड़ रुपये का ऋण ले चुका है।

विज्ञापन

विस्तार

आर्थिक संकट से जूझ रहे प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के नेतृत्व वाली पाकिस्तान सरकार ने एक सप्ताह के भीतर बैंकों से 657अरब पाकिस्तानी रुपया उधार लिया है। यह खुलासा डॉन ने शनिवार को अपनी रिपोर्ट में दी। यह कर्ज सरकार ने अपने बढ़ते खर्चों को पूरा करने के लिए लिया है। स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान (एसबीपी) के आंकड़ों से पता चला है कि वाणिज्यिक बैंकों से सरकार की उधारी 1 जुलाई 2023 से 5 अप्रैल 2024 तक रिकॉर्ड 5.5 लाख करोड़ पाकिस्तानी रुपये तक पहुंच गई है।
विज्ञापन


5.5 लाख करोड़ तक पहुंची कुल उधारी
वहीं, 13 अप्रैल को एसबीपी की रिपोर्ट के अनुसार वाणिज्यिक बैंकों से सरकार की उधारी 4.8 लाख करोड़ थी। इससे पता चलता है कि एक सप्ताह के दौरान सरकार ने करीब 657 अरब पीकेआर का उधार लिया। डॉन के अनुसार यह भारी उधारी अर्थव्यवस्था पर अत्यधिक बोझ डाल रही है।
विज्ञापन


जून तक 7 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच सकती है उधारी
वित्तीय विशेषज्ञों का मानना है कि आईएमएफ के साथ नया समझौता पाकिस्तान के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार से उधार लेने का रास्ता खोल सकता है। साथ ही जून 2024 के अंत तक उधारी 7 लाख करोड़ तक पहुंच सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed