फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Ebola Virus in Congo News in Hindi 2nd outbreak of Ebola is reported in Congo, WHO says, New Ebola outbreak declared After 2018

Ebola Virus: कांगो में कोरोना के बाद इबोला ने दी दस्तक, चार लोगों की मौत, WHO ने भी की पुष्टि

Tue, 02 Jun 2020 03:36 AM IST
योगेश साहू वर्ल्ड डेस्क, मबंडाका।
वर्ल्ड डेस्क, मबंडाका। Published by: योगेश साहू Updated Tue, 02 Jun 2020 03:36 AM IST
विज्ञापन
Ebola Virus in Congo News in Hindi 2nd outbreak of Ebola is reported in Congo, WHO says, New Ebola outbreak declared After 2018
इबोला वायरस

पूरी दुनिया में पैर पसार चुकी वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के बाद अब कांगो में इबोला वायरस ने दस्तक दे दी है। स्थानीय अधिकारियों के साथ—साथ विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी इसकी पुष्टि की है। जानकारी के अनुसार कांगो इबोला के छह नए मामले सामने आए हैं, इनमें से चार की मौत हो गई है।

विज्ञापन

 

जानकारी के अनुसार, कांगो के स्वास्थ्य अधिकारियों ने सोमवार को कहा कि पश्चिमी शहर मबंडाका में इबोला वायरस के छह नए मामले सामने आए हैं। इनमें से चार मरीजों की मौत हो गई है। बता दें कि साल 2018 के बाद यह दूसरी बार है जब कांगो में इबोला वायरस के नए मामले सामने आए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक टेड्रोस ने कहा कि कांगो के स्वास्थ्य मंत्रालय ने इबोला वायरस के मामलों की जानकारी दी है। हालांकि जिस शहर में इबोला वायरस के मामले सामने आए हैं, वहां कोरोना वायरस का अब तक कोई मामला सामने नहीं आया है। हालांकि पूरे कांगो में कोरोना के अब तक करीब 3,000 मामले सामने आ चुके हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना और इबोला का आपस में कोई संबंध नहीं है। 

इबोला अफ्रीका के उष्णकटिबंधीय वर्षावन वाले इलाके की क्षेत्रीय बीमारी है, जो इससे संक्रमित व्यक्ति के शरीर से निकलने वाले तरल पदार्थ के संपर्क में आने पर फैलती है। इसके लक्षणों में शुरू में अचानक बुखार, कमजोरी, मांसपेशियों में दर्द और गले में खराश होती है।


इसके बाद उल्टी होना, डायरिया और कुछ मामलों में अंदरूनी और बाहरी रक्तस्राव होता है। अधिक रक्तस्राव से मौत होने का खतरा रहता है। मनुष्यों में इसका संक्रमण संक्रमित जानवरों, जैसे चिंपैंजी, चमगादड़ और हिरण आदि के सीधे संपर्क में आने से होता है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed