{"_id":"5e9857558ebc3e78c27fa708","slug":"eartquake-in-eastern-nepal","type":"story","status":"publish","title_hn":"4.7 तीव्रता के भूकंप के झटकों से कांपा नेपाल, जान-माल का कोई नुकसान नहीं","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
4.7 तीव्रता के भूकंप के झटकों से कांपा नेपाल, जान-माल का कोई नुकसान नहीं
Thu, 16 Apr 2020 06:32 PM IST
गौरव पाण्डेय
वर्ल्ड डेस्क, पीटीआई
वर्ल्ड डेस्क, पीटीआई
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Thu, 16 Apr 2020 06:32 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्वी नेपाल में 4.7 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। देश के राष्ट्रीय भू विज्ञान केंद्र ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। खबरों के अनुसार भूकंप काठमांडू से 120 किलोमीटर पूर्व में स्थित सिंधुपाल्चोक जिले में देर रात 12 बजकर 55 मिनट पर आया।
विज्ञापन
इस दौरान कई लोग अपने घर से बाहर निकल आए। काठमांडू घाटी में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। किसी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
गौरतलब है कि नेपाल में अभी तक का सबसे शक्तिशाली भूकंप साल 2015 में अप्रैल में आया था। जिसमें करीब 9,000 लोगों की जान चली गई थी।