{"_id":"6528b9104222f62abb0ff585","slug":"earthquake-tremors-felt-again-in-afghanistan-earth-trembled-for-the-second-time-this-week-updates-2023-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Afghanistan: अफगानिस्तान में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके; इस हफ्ते दूसरी बार कांपी धरती","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Afghanistan: अफगानिस्तान में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके; इस हफ्ते दूसरी बार कांपी धरती
Fri, 13 Oct 2023 08:57 AM IST
अभिषेक दीक्षित
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Fri, 13 Oct 2023 08:57 AM IST
सार
इससे पहले 11 अक्तूबर को अफगानिस्तान में रिक्टर पैमाने पर 6.1 तीव्रता का भूकंप आया था। भूकंप का केंद्र 10 किलोमीटर की गहराई में था।
विज्ञापन
Earthquake
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
अफगानिस्ताप में शुक्रवार को एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, शुक्रवार को अफगानिस्तान में रिक्टर स्केल पर 4.6 तीव्रता का भूकंप आया। सुबह 6:39 बजे (आईएसटी) देश में 50 किलोमीटर की गहराई में भूकंप के झटके महसूस किए गए। फिलहाल भूकंप से किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।
विज्ञापन
इससे पहले 11 अक्तूबर को अफगानिस्तान में रिक्टर पैमाने पर 6.1 तीव्रता का भूकंप आया था। भूकंप का केंद्र 10 किलोमीटर की गहराई में था। इससे हेरात प्रांत में 4000 से अधिक लोगों की जान चली गई थी और हजारों आवासीय इमारतें नष्ट हो गईं थीं। हेरात और आसपास के इलाके शनिवार को भी 6.3 तीव्रता के भूकंप और उसके शक्तिशाली झटकों से हिल गए।
विज्ञापन