फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Earthquake strikes Nepal News Updates in Hindi

World News: नेपाल में रविवार रात आया 4.3 तीव्रता का भूकंप; डेनमार्क की महारानी मार्गरेट गद्दी छोड़ेंगी

Mon, 01 Jan 2024 01:48 AM IST
गुलाम अहमद वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू Published by: गुलाम अहमद Updated Mon, 01 Jan 2024 01:48 AM IST
सार

नेपाल में रविवार देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.3 मापी गई। फिलहाल किसी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। 

विज्ञापन
Earthquake strikes Nepal News Updates in Hindi
World News - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

नेपाल में रविवार देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.3 मापी गई। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) ने बताया कि भूकंप का केंद्र जमीन के नीचे 10 किमी की गहराई पर था। फिलहाल किसी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। 

विज्ञापन

मेडिकल इमरजेंसी के चलते हांगकांग-मुंबई फ्लाइट को बैंकॉक भेजा
हांगकांग से मुंबई जाने वाली कैथे-पैसिफिक फ्लाइट को चिकित्सकीय आपात स्थिति के कारण बैंकॉक में उतारा गया। कैथे-पैसिफिक ने अपने बयान में कहा, हांगकांग से मुंबई जाने वाली सीएक्स 663 को मेडिकल आपातकाल के कारण बैंकॉक की ओर मोड़ दिया गया था। कैथे-पैसिफिक टीम ने बैंकॉक में ऑन-ग्राउंड टीम के साथ समन्वय किया ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि यात्री को आगमन पर उचित चिकित्सा सहायता मिले। एयरलाइन ने कहा, ईंधन भरने के बाद फ्लाइट को फिर से मुंबई रवाना किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

डेनमार्क की महारानी मार्गरेट गद्दी छोड़ेंगी
डेनमार्क की महारानी मार्गरेट द्वितीय ने लगभग 51 तक साल राष्ट्रप्रमुख की भूमिका निभाने के बाद आगामी 14 जनवरी को गद्दी छोड़ने का एलान किया है। मार्गरेट ने रविवार को दिए नववर्ष संदेश में देश की जनता को अपने इस फैसले से अवगत कराया। महारानी के बेटे और युवराज फ्रेडरिक डेनमार्क के अगले राजा होंगे। 83 वर्षीय मार्गरेट ने 1972 में गद्दी संभाली थी।

विज्ञापन

सिंगापुर में भारतीय मजदूर की मौत पर रिश्तेदारों ने उठाए सवाल
सिंगापुर में महीने की शुरुआत में काम के दौरान हुए हादसे में मारे गए भारतीय श्रमिक के रिश्तेदारों ने अधिकारियों से उन परिस्थितियों पर स्पष्टीकरण मांगा, जिसमें यह हादसा हुआ। द स्ट्रेट्स टाइम्स की खबर के मुताबिक, पोनरामन एझुमलाई (23) सिंगापुर में कंक्रीट पंप सहायक के रूप में आठ महीनों से काम कर रहे थे। 2 दिसंबर को 770 जुरोंग रोड पर बन रहे तेंगाह एकीकृत रेल एवं बस डिपो के कार्यस्थल पर दो भारी वाहनों के बीच फंसने से उनकी मौत हो गई थी। सिंगापुर के मिनिस्ट्री ऑफ मैनपॉवर (एमओएम) के अनुसार, मृतक के परिवार के सदस्यों को घटना से अवगत करा दिया गया था। 

नए साल में तीन और जासूसी उपग्रह छोड़ेगा उत्तर कोरिया
उत्तर कोरिया के शासक किम जोंग उन ने कहा कि वर्ष 2024 में उनका देश तीन और सैन्य टोही उपग्रहों का प्रक्षेपण करेगा। नए परमाणु हथियार बनाए जाएंगे और आधुनिक मानव रहित लड़ाकू साजो-सामान का भी निर्माण होगा। सत्तारूढ़ वर्कर्स पार्टी की एक प्रमुख बैठक में किम ने शनिवार को कहा, गंभीर हालात में हमें युद्ध प्रतिक्रिया क्षमताओं को बढ़ाने के लिए तेजी से काम करने की जरूरत है।

आम चुनावों के लिए बांग्लादेश में 1.89 लाख पुलिसकर्मी तैनात
पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के नेतृत्व वाली बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के चुनाव बहिष्कार की घोषणा के बीच देश में कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए 1.89 लाख से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया है। बांग्लादेश ने सात जनवरी को आम चुनाव होने हैं। समाचार पत्र द डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार, वर्तमान में देश के पुलिस बल में सिविल स्टाफ सहित लगभग 2.13 लाख कर्मचारी हैं। पुलिसकर्मियों की छुट्टियों पर भी रोक लगा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed