फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Earthquake southern Japan Taiwan tsunami alert News Updates in Hindi

Earthquake: ताइवान की राजधानी ताइपे में 7.4 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की भी चेतावनी

Wed, 03 Apr 2024 05:58 AM IST
जलज मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो Published by: जलज मिश्रा Updated Wed, 03 Apr 2024 05:58 AM IST
सार

ताइवान में आए भूकंप के कारण दक्षिणी जापान में सुनामी की आशंका है। जापानी प्रशासन ने सुनामी की चेतावनी जारी कर दी है। जापान का कहना है कि सुनामी की पहली लहर उसके दो दक्षिणी द्वीपों पर आई है।
 

विज्ञापन
Earthquake southern Japan Taiwan tsunami alert News Updates in Hindi
ताइवान में आया भूकंप। - फोटो : Twitter

विस्तार

ताइवान में बुधवार सुबह जोरदार भूंकप आया है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता 7.4 आंकी गई है। ताइवान में आए भूकंप के कारण दक्षिणी जापान में सुनामी की आशंका है। जापानी प्रशासन ने सुनामी की चेतावनी जारी कर दी है। जापान का कहना है कि सुनामी की पहली लहर उसके दो दक्षिणी द्वीपों पर आई है।

विज्ञापन


विज्ञापन
मेट्रो सिस्टम 40 से 60 मिनट के लिए निलंबित
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार भूकंप का केंद्र हुलिएन काउंटी हॉल से 25.0 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण पूर्व में प्रशांत महासागर में 15.5 किलोमीटर की गहराई था। पूर्वोत्तर के यिलान काउंटी और उत्तर के मियाओली काउंटी में 5 से अधिक तीव्रता का झटका महसूस किया गया है।  सेंट्रल वेदर एजेंसी ने कहा कि उत्तरी शहर में ताइपे शहर, न्यू ताइपे शहर, ताओयुआन शहर और सिंचू काउंटी, ताइचुंग शहर, चांगहुआ काउंटी में भी 5 की तीव्रता दर्ज किया गया है। भूकंप के कारण ताइपे, ताइचुंग और काऊशुंग में मेट्रो सिस्टम को 40 से 60 मिनट के लिए निलंबित कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
क्यों आता है भूकंप?
पृथ्वी के अंदर 7 प्लेट्स हैं, जो लगातार घूमती रहती हैं। जहां ये प्लेट्स ज्यादा टकराती हैं, वह जोन फॉल्ट लाइन कहलाता है। बार-बार टकराने से प्लेट्स के कोने मुड़ते हैं। जब ज्यादा दबाव बनता है तो प्लेट्स टूटने लगती हैं। नीचे की ऊर्जा बाहर आने का रास्ता खोजती हैं और डिस्टर्बेंस के बाद भूकंप आता है।

जानें क्या है भूंकप के केंद्र और तीव्रता का मतलब?
भूकंप का केंद्र उस स्थान को कहते हैं जिसके ठीक नीचे प्लेटों में हलचल से भूगर्भीय ऊर्जा निकलती है। इस स्थान पर भूकंप का कंपन ज्यादा होता है। कंपन की आवृत्ति ज्यों-ज्यों दूर होती जाती हैं, इसका प्रभाव कम होता जाता है। फिर भी यदि रिक्टर स्केल पर 7 या इससे अधिक की तीव्रता वाला भूकंप है तो आसपास के 40 किमी के दायरे में झटका तेज होता है। लेकिन यह इस बात पर भी निर्भर करता है कि भूकंपीय आवृत्ति ऊपर की तरफ है या दायरे में। यदि कंपन की आवृत्ति ऊपर को है तो कम क्षेत्र प्रभावित होगा।

कैसे मापी जाती है भूकंप की तीव्रता और क्या है मापने का पैमाना?
भूंकप की जांच रिक्टर स्केल से होती है। इसे रिक्टर मैग्नीट्यूड टेस्ट स्केल कहा जाता है। रिक्टर स्केल पर भूकंप को 1 से 9 तक के आधार पर मापा जाता है। भूकंप को इसके केंद्र यानी एपीसेंटर से मापा जाता है। भूकंप के दौरान धरती के भीतर से जो ऊर्जा निकलती है, उसकी तीव्रता को इससे मापा जाता है। इसी तीव्रता से भूकंप के झटके की भयावहता का अंदाजा होता है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed