{"_id":"5e526d7e8ebc3ef3f4509a75","slug":"earthquake-on-turkey-iran-border-eight-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"तुर्की-ईरान सीमा पर भूकंप, आठ की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
तुर्की-ईरान सीमा पर भूकंप, आठ की मौत
Sun, 23 Feb 2020 05:48 PM IST
अनवर अंसारी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: अनवर अंसारी
Updated Sun, 23 Feb 2020 05:48 PM IST
विज्ञापन
राहत बचाव में जुटे लोग
- फोटो : Twitter
तुर्की-ईरान की सीमा पर रविवार को 5.7 की तीव्रता वाला भूकंप आया। इसमें आठ लोगों की मौत हो गई, जिनमें तीन बच्चे शामिल हैं। यूरोपियन मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल सेंटर (ईएमएससी) के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। भूकंप का केंद्र 5 किलोमीटर की गहराई में था। इसमें करीब 21 लोग घायल हो गए। तुर्की के गृह मंत्री ने कहा कि बचाव दल मौके पर पहुंच गई है।
विज्ञापन
गृह मंत्री सुलेमान सोयलू के अनुसार आपदा में 1,066 इमारतें ढह गईं। उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि अन्य लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है।
विज्ञापन
रविवार सुबह 9.23 बजे आए भूकंप का केंद्र ईरान के गांव हबास-ए-ओलया के पास रहा, जोकि सीमा से दस किलोमीटर से भी कम दूरी पर है। देश की आपातकालीन सेवाओं के प्रवक्ता मोजतबा खलैदी ने कहा कि भूकंप से ईरान के पश्चिमी अजरबैजान प्रांत के चार गांवों के कई घरों को नुकसान पहुंचा जबकि 25 लोग घायल हुए। पड़ोसी प्रांत वान में भूकंप के चलते कई गांवों में नुकसान हुआ है।
विज्ञापन