फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Earthquake of magnitude 6.8 on the Richter scale hit near Tokyo in Japan Tsunami advisories are currently in effect for coastal regions

जापान: भूकंप के तेज झटकों से दहली राजधानी टोक्यो, रिक्टर स्केल पर 6.8 रही तीव्रता, सुनामी की चेतावनी वापस

Sat, 20 Mar 2021 04:34 PM IST
कुमार संभव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो Published by: कुमार संभव Updated Sat, 20 Mar 2021 04:34 PM IST
विज्ञापन
Earthquake of magnitude 6.8 on the Richter scale hit near Tokyo in Japan Tsunami advisories are currently in effect for coastal regions
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

जापान की राजधानी टोक्यो शनिवार (20 मार्च) को भूकंप के तेज झटकों से दहल गई। रिक्टर स्केल पर इनकी तीव्रता 6.8 मापी गई। यह जानकारी जापान के नेशनल सेंटर फॉर सेस्मोलॉजी ने दी। उन्होंने बताया कि भूकंप को देखते हुए तटीय इलाकों में सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई है। भूकंप के झटके स्थानीय समयानुसार शाम 6.09 बजे दर्ज किए गए। इसका केंद्र प्रशांत महासागर के मियाागी क्षेत्र में 60 किलोमीटर अंदर था। भूकंप केंद्र जेएमए ने पहले सुनामी की चेतावनी जारी  की थी लेकिन कुछ देर बाद इसे वापस ले लिया।

विज्ञापन


परमाणु संयंत्र के बारे में जुटा रहे जानकारी

मियागी में भूकंप के कारण नुकसान की अभी कोई खबर नहीं मिली है। स्थानीय अधिकारी क्षेत्र में स्थित परमाणु संयंत्र की हालत के बारे में जानकारी जुटा रहे हैं। अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्विस के अनुसार भूकंप की तीव्रता 7.0 मापी गई है। पिछले साल भी इसी इलाके में जोरदार झटके आए थे। इसमें दर्जनों श्रमिक घायल हो गए थे। बता दें, जापान तीव्र भूकंप प्रवण क्षेत्रों में आता है। इसे प्रशांत महासागर की रिंग ऑफ फायर कहा जाता है। यह दक्षिणपूर्व एशिया से लेकर पूरे प्रशांत तट क्षेत्र तक फैली है।

विज्ञापन


11 मार्च 2011 को आई सुनामी से दहल गया था जापान
भूकंप व सुनामी की ताजा चेतावनी ऐसे मौके पर आई है, जब जापान दस साल पहले आए भयावह भूकंप व सुनामी की 10 वीं बरसी मना रहा है। 11 मार्च 2011 को 9 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसमें कई लोगों की जान गई थी और फुकुशिमा संयंत्र तबाह हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed