फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Earthquake in indonesia magnitude 7.7 earthquake tsunami in indonesia warning issued

सुनामी की चेतावनी जारी: भूकंप के तेज झटकों से कांपा इंडोनेशिया, रिक्टर स्केल पर 7.7 रही तीव्रता

Tue, 14 Dec 2021 09:35 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जकार्ता
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जकार्ता Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 14 Dec 2021 09:35 AM IST
सार

Earthquake in indonesia: मौसम विभाग ने इंडोनेशिया के पूर्वी नुसा तेंगारा में 7.7 तीव्रता के भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी कर दी है।

विज्ञापन
Earthquake in indonesia magnitude 7.7 earthquake tsunami in indonesia warning issued
इंडोनेशिया में भूकंप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंडोनेशिया में मंगलवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। इसके बाद सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई है। संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) ने कहा कि मंगलवार को इंडोनेशिया में मौमेरे से 95 किमी उत्तर पूर्वी नुसा तेंगारा में रिक्टर पैमाने पर 7.7 तीव्रता का भूकंप आया है जिसके बाद सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई है। मौसम विभाग ने बताया कि भूकंप का केंद्र पांच किलोमीटर की गहराई पर था। ताजा जानकारी के अनुसार अभी किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। इससे पहले भी पांच दिसंबर को इंडोनेशिया के टोबेलो से 259 किमी की दूरी पर उत्तर दिशा में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर पैमाने पर इस भूकंप की तीव्रता 6.0 दर्ज की गई थी।

विज्ञापन


जानिए क्या है सुनामी
सुनामी शब्द जापानी भाषा के 'सु' तथा 'नामी' से लिया गया है। 'सु' का शाब्दिक अर्थ समुद्रतट या बंदरगाह होता है वहीं नामी का मतलब तरंग या लहर से है। यानी सुनामी का अर्थ 'समुद्री लहर' होता है। सुनामी शब्द का प्रयोग सबसे पहले जापानी मछुआरों द्वारा किया गया था। सुनामी का कारण समुद्र के आंतरिक तल में उथल-पुथल मचना है जिसके बाद महासागरीय लहरें समुद्र से उठकर आसपास के क्षेत्रों को तबाह कर देती हैं।
विज्ञापन


क्यों आता है भूकंप
धरती मुख्य तौर पर चार परतों से बनी होती हैं। इनर कोर, आउटर कोर, मैनटल और क्रस्ट। क्रस्ट और ऊपरी मैन्टल कोर को लिथोस्फेयर कहते हैं। ये 50 किलोमीटर की मोटी परत कई वर्गों में बंटी हुई है जिसे टैकटोनिक प्लेट्स कहते हैं। ये टैकटोनिक प्लेट्स अपनी जगह पर  कंपन करती रहती हैं और जब इस प्लेट में बहुत ज्यादा कंपन हो जाती हैं, तो भूकंप महसूस होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानिए भूकंप के केंद्र और तीव्रता का क्या मतलब है?
भूकंप का केंद्र वह स्थान होता है जिसके ठीक नीचे प्लेटों में हलचल से धरती हिलने लगती है। इस स्थान पर या इसके आसपास के क्षेत्रों में भूकंप का असर ज्यादा होता है। अगर रिक्टर स्केल पर 7 या इससे अधिक की तीव्रता वाला भूकंप है तो आसपास के 40 किमी के दायरे में झटका तेज होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed