Earthquake: अफगानिस्तान में फिर आया 4.5 तीव्रता का भूकंप, 10 किलोमीटर की गहराई में था केंद्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अफगानिस्तान में शनिवार रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि अफगानिस्तान के फैजाबाद से 328 किमी पूर्व में 4.5 तीव्रता का भूकंप आया, जिसका केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई में था।
अफगानिस्तान में बीते एक महीने में कई बार भूकंप आ चुका है। पिछले हफ्ते ही अफगानिस्तान में 4.7 तीव्रता का भूकंप आया था। अक्तूबर महीने की शुरुआत हेरात प्रांत में आए 6.3 तीव्रता के भूकंप से 4,000 से अधिक लोगों की मौत हुई थी। और हजारों घर तबाह हो गए थे। भूकंप के शक्तिशाली झटकों ने हेरात और आसपास के इलाकों को झकझोर दिया था।
तालिबान ने शनिवार को अफगानिस्तान के निजी क्षेत्र से अपील की है कि वह पाकिस्तान के सामूहिक निर्वासन अभियान से पलायन कर रहे लोगों की मदद करें। उधर, पाकिस्तान ने सभी विदेशियों की गिरफ्तारी व निष्कासन की गति बढ़ा दी है। उन्हें जबरन देश से निकाला जा रहा है और क्रूरता के साथ उनके घर तोड़े जा रहे हैं। न चाहते हुए भी हजारों अफगानिस्तानी नागरिकों को आशियाने छोड़ने पड़ रहे हैं। काबुल में वाणिज्य-उद्योग मंत्रालय ने अफगानिस्तान के निजी क्षेत्र से ऐसे लोगों की आगे बढ़कर मदद करने का आग्रह किया, क्योंकि पाकिस्तान से जबरन निकाले गए लोग जीवन की सबसे खराब स्थिति का सामना कर रहे हैं।
केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने पराग्वे के विदेश उप मंत्री विक्टर वर्दुन से मुलाकात की और द्विपक्षीय, क्षेत्रीय व बहुपक्षीय क्षेत्र के हितों पर चर्चा की। दोनों नेता बहुआयामी सहयोग को मजबूत करने पर सहमत हुए। लेखी ने कहा, हम अपने बहुआयामी संबंधों की मजबूती पर सहमत हुए।
अहमदाबाद के स्कूल को मिला सर्वश्रेष्ठ स्कूल का पुरस्कार
अहमदाबाद के द रिवारसाइटड स्कूल को नवोन्मेष के लिए दुनिया के सर्वश्रेष्ठ स्कूल पुरस्कार मिला। वर्ष 2023 के लिए इस पुरस्कार की घोषणा शनिवार को की गई। स्कूल का चयन उसकी शिक्षा के प्रति छात्र-केंद्रित दृष्टिकोण के लिए किया गया। द रिवरसाइड स्कूल को दुनियाभर के चार अन्य विजेता स्कूलों के साथ ‘इनोवेशन’ श्रेणी में 50,000 अमेरिकी डॉलर (करीब 41.57 लाख रुपये) के पुरस्कार का विजेता घोषित किया गया। स्कूलों को एक विशेषज्ञ जजिंग अकादमी के कठोर मानदंडों के आधार पर चुना गया।
मस्क ने एक्स पर लॉन्च किया एआई चैटबोट ‘ग्रोक’
एक्स के मालिक एलन मस्क ने कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के प्रीमियम सब्सक्राइबर को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित चैटबोट के इस्तेमाल का मौका पहले दिया जाएगा। मस्क ने एक्स पर कहा कि शनिवार से चुने हुए यूजर एआई चैटबोट ‘ग्रोक’ का इस्तेमाल कर सकेंगे। उन्होंने बताया, एक्स एआई अपना पहला एआई चैटबोट चुनिंदा समूह के लिए जारी कर रहा है, जो कई मामलों में, मौजूदा चैटबोट से बेहतर है। प्रीमियम यूजर दूसरों की तुलना में कई तरह की सुविधाएं पाते हैं।
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने रोम में इटली के राष्ट्रपति सर्जियो मैतरेला और अन्य वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर रक्षा, साइबर सुरक्षा तथा आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में द्विपक्षीय रणनीतिक साझेदारी और मजबूत करने को लेकर चर्चा की। इटली के विदेश मंत्री एंतोनियो ताजानी के निमंत्रण पर रोम पहुंचे जयशंकर ने पुर्तगाल और इटली की चार दिनी यात्रा संपन्न की। नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि बैठक के दौरान इटली के राष्ट्रपति ने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने और भारत-इटली तथा भारत-यूरोपीय संघ संबंधों को गहरा बनाने के लिए अपने मजबूत समर्थन को दोहराया। जयशंकर ने इटली के रक्षा मंत्री गुइदो क्रोसेतो से रक्षा विनिर्माण व समुद्री सहयोग जैसे मुद्दों पर चर्चा की।
कृषि-प्रौद्योगिकी पर साझा किए अनुभव
जयशंकर ने इटली के उद्यम मंत्री एडॉल्फो उर्सो से मिलकर कृषि-प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग, डिजिटल बुनियादी ढांचे, नवोन्मेष और अंतरिक्ष के क्षेत्रों पर जोर देते हुए द्विपक्षीय व्यापार तथा निवेश बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की। उर्सो से जयशंकर ने ‘मेड इन इटली’ और ‘मेड इन इंडिया’ के अनुभवों को साझा किया।