{"_id":"611e05b374e44a53ad7c0c9a","slug":"earthquake-in-afghanistan-measuring-4-5-on-the-richter-scale-national-center-for-seismology","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिली धरती : तालिबानी आतंक के बीच भूकंप के झटके से कांपा अफगानिस्तान, रिक्टर स्केल पर 4.5 रही तीव्रता","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
हिली धरती : तालिबानी आतंक के बीच भूकंप के झटके से कांपा अफगानिस्तान, रिक्टर स्केल पर 4.5 रही तीव्रता
Thu, 19 Aug 2021 12:48 PM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Thu, 19 Aug 2021 12:48 PM IST
सार
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार अफगानिस्तान में गुरुवार सुबह 11 बजकर 22 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 4.5 रही।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amarujala
विस्तार
अफगानिस्तान में तालिबान के आतंक की वजह से जहां लोगों में दहशत का माहौल है वहीं अब यहां दूसरी बार आए भूकंप ने लोगों को डराना शुरू कर दिया है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार अफगानिस्तान में गुरुवार सुबह 11 बजकर 22 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 4.5 रही। ये झटके अफगानिस्तान के बजारक के 38 किमी उत्तरपूर्व में महसूस किए गए और इसकी गहराई 92 किमी रही। जानकारी मिलने तक किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।
विज्ञापन
मंगलवार को भी महसूस किए गए थे भूकंप के झटके
इससे पहले, मंगलवार सुबह भी अफगानिस्तान के फैजाबाद में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। इस दौरान भी भूकंप की तीव्रता 4.5 रही और ये स्थानीय समय के मुताबिक सुबह 6.08 बजे महसूस किया गया। फैजाबाद के दक्षिणपूर्व में 83 दूर इसका केंद्र रहा था।
विज्ञापन
Earthquake measuring 4.5 on the Richter scale occurred in Afghanistan at 1122 hours today: National Center for Seismology (NCS)
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) August 19, 2021
जानिए क्यों आता है भूकंप
धरती मुख्य तौर पर चार परतों से बनी होती हैं। इनर कोर, आउटर कोर, मैनटल और क्रस्ट। क्रस्ट और ऊपरी मैन्टल कोर को लिथोस्फेयर कहते हैं। ये 50 किलोमीटर की मोटी परत कई वर्गों में बंटी हुई है जिसे टैकटोनिक प्लेट्स कहते हैं। ये टैकटोनिक प्लेट्स अपनी जगह पर कंपन करती रहती हैं और जब इस प्लेट में बहुत ज्यादा कंपन हो जाती हैं, तो भूकंप महसूस होता है।
जानिए भूकंप के केंद्र और तीव्रता का क्या मतलब है?
भूकंप का केंद्र वह स्थान होता है जिसके ठीक नीचे प्लेटों में हलचल से धरती हिलने लगती है। इस स्थान पर या इसके आसपास के क्षेत्रों में भूकंप का असर ज्यादा होता है। अगर रिक्टर स्केल पर 7 या इससे अधिक की तीव्रता वाला भूकंप है तो आसपास के 40 किमी के दायरे में झटका तेज होता है।