Earthquake: महाविनाश के बाद तुर्किये में फिर भूकंप, रिक्टर स्केल पर 5.8 रही तीव्रता
तुर्किये में एक बार फिर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल 5.8 मापी गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाविनाश का दंश झेल रहा तूर्किये भूकंप के झटकों से उबर नहीं पा रहा है। बार-बार यहां भूकंप आ रहा है, जिससे लोग सहमे हुए हैं। शनिवार को भी तुर्किये में एक बार फिर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल 5.8 मापी गई है। भूकंप भारतीय समानुसार चार बजे के आसपास आया।
छह फरवरी को आए भूकंप ने मचाई तबाही
इससे पहले तुर्किये और पड़ोसी सीरिया में छह फरवरी को भूकंप के शक्तिशाली झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 7.8 मापी गई थी। इसके एक-दो दिन बाद भी कई बार भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए थे। शक्तिशाली भूकंप से मरने वालों की संख्या 41,000 से ज्यादा हो गई है। ऐसे में एक बार फिर आए इस झटके ने चिंताएं बढ़ा दी हैं।