{"_id":"614aa6521038823a364f9f25","slug":"earthquack-in-australia-s-melbourne-magnitude-5-8","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ऑस्ट्रेलिया: भूकंप के झटकों से कांपा मेलबर्न, इमारतों को हुआ नुकसान, दहशत में घर से बाहर भागे लोग","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ऑस्ट्रेलिया: भूकंप के झटकों से कांपा मेलबर्न, इमारतों को हुआ नुकसान, दहशत में घर से बाहर भागे लोग
Wed, 22 Sep 2021 05:34 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Wed, 22 Sep 2021 05:34 PM IST
सार
रिएक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.8 मापी गई है। इसके झटके कई किलोमीटर दूर तक महसूस किए गए। हालांकि, अभी तक किसी गंभीर नुकसान की सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन
भूकंप
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में बुधवार सुबह शक्तिशाली भूकंप के झटके महसूस किए गए। इन झटकों के कारण मेलबर्न शहर की कई इमारतों को नुकसान हुआ है। बताया जा रहा है कि भूकंप की तीव्रता इतनी तेज थी कि कई घरों की दीवारें टूट गईं और लोग दहशत में घर से बाहर निकल आए।
विज्ञापन
वैज्ञानिकों के मुताबिक, रिएक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.8 मापी गई है। इस भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर नीचे था। भूकंप इतना तेज था कि उत्तर-पूर्वी ऑस्ट्रेलिया के दूसरे सबसे बड़े शहर में झटके कई किलोमीटर तक महसूस किए गए।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन का कहना है कि भूकंप से किसी गंभीर नुकसान की सूचना नहीं मिली है और न ही किसी के हताहत होने खबर है। बता दें, अभी तक ऑस्ट्रेलिया के ब्रूम में 2019 में 6.6 तीव्रता का भूकंप आया था, इसके झटके 210 किलोमीटर तक महसूस किए गए थे।
विज्ञापन
Trending Videos
निकारागुवा में भी अफरातफरी
आस्ट्रेलिया के मेलबर्न में भूकंप के तेज झटकों के बाद निकारागुवा में भी अफरातफरी मच गई। समाचार एजेंसी रायटर्स के मुताबिक, निकारागुआ के तट के पास बुधवार को 6.5 तीव्रता का जोरदार भूकंप आया। यूरोपियन मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल सेंटर ने बताया कि भूकंप का केंद्र 40 किलोमीटर की गहराई में था। फिलहाल सुनामी की चेतावनी नहीं जारी की गई है।