फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Coronavirus Vaccine News in Hindi: Early results from Moderna coronavirus vaccine are encouraging, trial show participants developed antibodies against the virus

Covid 19 Vaccine: टीका बना रही अमेरिका की कंपनी ने कहा- शुरुआती नतीजे आशाजनक

Tue, 19 May 2020 10:32 AM IST
योगेश साहू वर्ल्ड डेस्क, न्यूयॉर्क।
वर्ल्ड डेस्क, न्यूयॉर्क। Published by: योगेश साहू Updated Tue, 19 May 2020 10:32 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus Vaccine News in Hindi: Early results from Moderna coronavirus vaccine are encouraging, trial show participants developed antibodies against the virus
कोविड 19 टीका (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के इलाज खोजने के प्रयास काफी तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। ऐसे में थोड़ी राहत वाली खबर अमेरिका से आ रही है। यहां की एक कंपनी ने दावा किया है कि कोरोना का टीका बनाने के उसके प्रयासों के शुरुआती नतीजे काफी उत्साहजनक हैं। अभी तक मिले नतीजों के आधार पर कंपनी ने कहा है कि मानव परीक्षण के लिय यह सुरक्षित प्रतीत हो रहा है।

विज्ञापन


दरअसल, अमेरिका की जैव प्रौद्योगिकी कंपनी मॉडर्ना ने यह टीका विकसित किया है। न्यूयॉर्क टाइम्स में छपी खबर के अनुसार मॉडर्ना नामक कंपनी ने कहा कि लोगों में परखा जाने वाला पहला कोरोना वायरस टीका सुरक्षित प्रतीत होता है। टीके के शुरुआती परीक्षण के परिणाम आशाजनक रहे हैं।
विज्ञापन


कंपनी ने यह भी बताया है कि टीके के परीक्षण के परिणाम आठ स्वस्थ स्वयंसेवियों पर किए गए परीक्षण पर आधारित हैं। इस दौरान हर एक स्वयंसेवी को इस टीके की दो-दो खुराक दी गईं। कंपनी ने यह परीक्षण मार्च से शुरू किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी ने कहा कि जिन लोगों को खुराक दी गई, उनके शरीर में एंटीबॉडीज बनीं। इन एंटीबॉडीज का जब प्रयोगशाला में परीक्षण किया गया तो वे विषाणु को प्रतिकृति बनाने से रोकने में सक्षम दिखीं। इसके बाद इन एंटीबॉडीज का मिलान उन लोगों की एंटीबॉडीज से किया गया जो कोरोना वायरस की चपेट में आने के बाद ठीक हुए थे।

मॉडर्ना कंपनी ने कहा कि वह अपने टीके के परीक्षण के दूसरे चरण में 600 लोगों को शामिल करेगी, जो कि जल्द ही शुरू होगा। इसके बाद टीके के परीक्षण का तीसरा चरण जुलाई में शुरू होगा, जिसमें हजारों लोगों को शामिल किया जाएगा।


बता दें कि अमेरिका में दवाओं को अनुमति देने वाली संस्था फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एफडीए) ने मॉडर्ना कंपनी को टीके के परीक्षण के लिए दूसरे चरण पर आगे बढ़ने की मंजूरी दे दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed