फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   EAM Jaishankar to visit Sri Lanka TODAY

MEA: विदेश मंत्री एस. जयशंकर आज श्रीलंका के दौरे पर रहेंगे, दूसरे कार्यकाल में पहली द्विपक्षीय विदेश यात्रा

Thu, 20 Jun 2024 01:59 AM IST
विशांत श्रीवास्तव अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली Published by: विशांत श्रीवास्तव Updated Thu, 20 Jun 2024 01:59 AM IST
सार

विदेश मंत्री एस जयशंकर आज श्रीलंका का दौरा करेंगे। लगातार दूसरे कार्यकाल में विदेश मंत्री बनने के बाद जयशंकर का यह पहला द्विपक्षीय विदेशी दौरा है। 

विज्ञापन
EAM Jaishankar to visit Sri Lanka TODAY
एस. जयशंकर - फोटो : ANI

विस्तार

विदेश मंत्री एस. जयशंकर अपने लगातार दूसरे कार्यकाल में अपनी पहली द्विपक्षीय विदेश यात्रा में आज श्रीलंका का दौरा करेंगे। जयशंकर की यात्रा को लेकर विदेश मंत्रालय (एमईए) ने कहा कि यह यात्रा भारत की 'पड़ोसी पहले नीति' के तहत है और श्रीलंका को लगातार अपने निकटतम समुद्री पड़ोसी के रूप में देखती है। साथ ही विदेश मंत्री की इस यात्रा से दोनों देशों के बीच कनेक्टिविटी परियोजनाओं और अन्य क्षेत्रों में पारस्परिक रूप से लाभकारी होगी।

विज्ञापन
इटली में प्रधानमंत्री मोदी के प्रतिनिधि मंडल का हिस्सा थे जयशंकर
जयशंकर पिछले सप्ताह इटली के अपुलिया क्षेत्र में आयोजित जी7 आउटरीच शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा थे। 11 जून को दूसरे कार्यकाल के लिए विदेश मंत्री के रूप में कार्यभार संभालने के बाद जयशंकर की श्रीलंका यात्रा उनकी स्टैंडअलोन द्विपक्षीय यात्रा है। भारत के विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘विदेश मंत्री व्यापक मुद्दों पर श्रीलंकाई नेतृत्व के साथ बैठक करेंगे। इस यात्रा से कनेक्टिविटी परियोजनाओं और सभी क्षेत्रों में पारस्परिक रूप से लाभकारी सहयोग को गति मिलेगी।’
विज्ञापन

PM मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए थे श्रीलंका के राष्ट्रपति
श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे भारत के पड़ोस और हिंद महासागर क्षेत्र के उन सात शीर्ष नेताओं में शामिल थे, जिन्होंने 9 जून को राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय मंत्रिपरिषद के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed