फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   EAM Jaishankar on Odisha accident said World stood by our side at time of tragedy

S Jaishankar : जयशंकर बोले- ट्रेन हादसे के मद्देनजर शोक संदेशों से पता चला कि भारत से दुनिया कितनी जुड़ी है

Mon, 05 Jun 2023 05:18 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नामीबिया
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नामीबिया Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 05 Jun 2023 05:18 AM IST
सार

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने रविवार को कहा कि ओडिशा में हुए भीषण ट्रेन हादसे के मद्देनजर उन्हें मिले शोक संदेश और समर्थन से पता चलता है कि दुनिया भारत से कितनी जुड़ी हुई है।

विज्ञापन
EAM Jaishankar on Odisha accident said World stood by our side at time of tragedy
एस जयशंकर - फोटो : Twitter

विस्तार

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने रविवार को कहा कि ओडिशा में हुए भीषण ट्रेन हादसे के मद्देनजर उन्हें मिले शोक संदेश और समर्थन से पता चलता है कि दुनिया भारत से कितनी जुड़ी हुई है। विदेश मंत्री जयशंकर ने रविवार को नामीबिया में भारतीय प्रवासी को संबोधित करते हुए कहा कि दुनिया भर के कई नेताओं और यहां (नामीबिया) के विदेश मंत्री ने भी एकजुटता व्यक्त की है और सहानुभूति व्यक्त की है।

विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि मुझे दुनिया भर से विदेश मंत्रियों और दोस्तों से कई संदेश मिले। प्रधानमंत्री को भी बहुत सारे संदेश मिले। यह एक उदाहरण है कि आज की दुनिया कितनी वैश्वीकृत है और दुनिया भारत से कैसे जुड़ी हुई है। विदेश मंत्री ने कहा कि भारत में एक त्रासदी हुई और दुनिया ने भारत के साथ खड़े होने का फैसला किया।
विज्ञापन


विदेश मंत्री एस जयशंकर नामीबिया के साथ संबंधों को और मजबूत करने के लिए रविवार को नामीबिया की राजधानी विंडहोक पहुंचे।जयशंकर ने हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि मैं शारीरिक रूप से यहां हूं लेकिन दिल भारत में है। आज हमारी प्रार्थना इसके लिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नामीबिया की यात्रा के दौरान विदेश मंत्री देश के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात करेंगे। एस जयशंकर के विंडहोक आगमन पर नामीबिया के अंतरराष्ट्रीय संबंध एवं सहयोग मंत्रालय के उप मंत्री जेनली मटुंडु ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया।

जयशंकर ने ट्वीट किया कि विंडहोक पहुंच गए। गर्मजोशी से स्वागत के लिए नामीबिया के अंतरराष्ट्रीय संबंध एवं सहयोग मंत्रालय के उप मंत्री जेनली मटुंडु का आभार। एक उत्पादक यात्रा की प्रतीक्षा करें जो हमारे समय-परीक्षणित संबंधों को आगे ले जाएंगे। जयशंकर केपटाउन से यहां पहुंचे। केपटाउन में उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा और ब्रिक्स देशों के अन्य मंत्रियों से मुलाकात की थी।


जयशंकर नामीबिया सरकार के अन्य मंत्रियों के साथ भी मुलाकात करेंगे। विदेश मंत्री नामीबिया के उप प्रधान मंत्री/विदेश मंत्री के साथ संयुक्त आयोग की बैठक के उद्घाटन सत्र की सह-अध्यक्षता भी करेंगी। वह नामीबिया में बसे भारतीय समुदाय से भी बातचीत करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed