Jaishankar: विदेश मंत्री जयशंकर ने ब्रिटेन के पूर्व PM टोनी ब्लेयर से मुलाकात, गाजा में हालात पर हुई चर्चा
बीते दिन यानी रविवार को ब्रिटेन के मुख्यमंत्री ऋषि सुनक और उनकी पत्नी अक्षता मूर्ति ने प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास और कार्यालय '10, डाउनिंग स्ट्रीट' में दिवाली की चाय पर जयशंकर और उनकी पत्नी क्योको जयशंकर की मेजबानी की थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर से मुलाकात की। विदेश मंत्री ने ट्वीट किया कि हमारे द्विपक्षीय संबंधों, पश्चिम एशिया की स्थिति और अफ्रीका पर चर्चा हुई। दरअसल, जयशंकर ब्रिटेन की पांच दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर हैं। इस दौरान उनका फोकस द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने, इसके कई पहलुओं की समीक्षा करने और दोनों देशों की दोस्ती पर नये सिरे से जोर देने पर है।
ब्लेयर 1997 से 2007 तक ब्रिटेन के प्रधानमंत्री रहे थे। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र, अमेरिका, यूरोपीय संघ और रूस की भागीदारी वाले समूह ‘मिडिल ईस्ट क्वार्टेट’ में दूत के तौर पर भी सेवा दी थी। इस समूह का गठन इस्राइल-फलस्तीन शांति समझौते में मध्यस्थता करने के लिए किया गया था, लेकिन यह हाल के वर्षों में ज्यादातर शांत ही रहा। इस्राइली मीडिया के मुताबिक, तेल अवीव, ब्लेयर को युद्धग्रस्त गाजा पट्टी के लिए मानवीय समन्वयक नियुक्त करना चाहता है।
इससे पहले बीते दिन यानी रविवार को ब्रिटेन के मुख्यमंत्री ऋषि सुनक और उनकी पत्नी अक्षता मूर्ति ने प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास और कार्यालय '10, डाउनिंग स्ट्रीट' में दिवाली की चाय पर जयशंकर और उनकी पत्नी क्योको जयशंकर की मेजबानी की थी।
राजनाथ ने की ब्रिटेन के रक्षा मंत्री से बात
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज ब्रिटेन के अपने समकक्ष ग्रांट शाप्स के साथ टेलीफोन पर बातचीत की। दोनों मंत्रियों ने भारत-प्रशांत पर विशेष जोर देने के साथ कई रक्षा और सुरक्षा मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने चल रही गतिविधियों की समीक्षा की और नए क्षेत्रों में संभावित सहयोग पर चर्चा की। दोनों मंत्रियों ने घनिष्ठ रक्षा संबंध विकसित करने के तरीकों और साधनों की खोज की। ग्रांट शाप्स ने रक्षा मंत्री को निकट भविष्य में यूके आने का निमंत्रण दिया। रक्षा मंत्री ने उन्हें रक्षा राज्य सचिव के रूप में नियुक्ति पर बधाई दी।
जयशंकर ने कैमरन से मुलाकात की
इस बीच विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सोमवार को ब्रिटेन के नवनियुक्त विदेश मंत्री डेविड कैमरन से मुलाकात की। दोनों के बीच द्विपक्षीय रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने पर विस्तार से चर्चा हुई। जयशंकर ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि ब्रिटेन के विदेश सचिव डेविड कैमरन से उनके कार्यकाल के पहले दिन आज दोपहर को मिलना खुशी की बात है। उनकी नियुक्ति पर उन्हें बधाई दी। कैमरन के साथ पश्चिम एशिया की स्थिति, यूक्रेन संघर्ष और इंडो-पैसिफिक पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया। उनके साथ मिलकर काम करने को उत्सुक हूं।