फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   EAM Jaishankar discusses cooperation in key sectors with Vietnam FM Son

Jaishankar: भारत-वियतनाम के बीच राजनयिक संबंधों को हुए 50 साल, साझेदारी को दर्शाने वाले डाक टिकट किए जारी

Mon, 16 Oct 2023 01:38 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनोई Published by: काव्या मिश्रा Updated Mon, 16 Oct 2023 01:38 PM IST
सार

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि कलरिपयट्टू और वोविनम को दर्शाने वाले डाक टिकट खेलों के प्रति हमारी साझा मजबूती को दिखाती है। इसके अलावा भारत और वियतनाम के बीच मजबूत सांस्कृतिक, सामाजिक और लोगों के बीच संबंधों के जश्न को दिखाती है।

विज्ञापन
EAM Jaishankar discusses cooperation in key sectors with Vietnam FM Son
भारत-वियतनाम के बीच साझेदारी को दर्शाने वाले डाक टिकट जारी - फोटो : एएनआई

विस्तार

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोमवार को अपने वियतनाम के समकक्ष बुई थान सोन से मुलाकात की। इस दौरान दोनों ने व्यापार, ऊर्जा, रक्षा और समुद्री सुरक्षा के क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा देने के तरीकों पर चर्चा की।

विज्ञापन

इसके अलावा, जयशंकर और सोन ने संयुक्त रूप से भारत और वियतनाम के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना के 50 साल पूरे होने का जश्न मनाने वाले स्मारक डाक टिकटों को जारी किया।

विज्ञापन

सोशल मीडिया एक्स पर किए एक पोस्ट में उन्होंने कहा कि कलरिपयट्टू और वोविनम को दर्शाने वाले डाक टिकट खेलों के प्रति हमारी साझा मजबूती को दिखाती है। इसके अलावा भारत और वियतनाम के बीच मजबूत सांस्कृतिक, सामाजिक और लोगों के बीच संबंधों के जश्न को दिखाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को वियतनाम की चार दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर पहुंचे जयशंकर ने हनोई में 18वें भारत-वियतनाम संयुक्त आयोग की बैठक में भी हिस्सा लिया। उन्होंने सोन को धन्यवाद दिया। साथ ही बताया कि उनकी चर्चाओं में राजनीतिक, रक्षा और समुद्री सुरक्षा, न्यायिक, व्यापार और निवेश, ऊर्जा, विकास, शिक्षा और प्रशिक्षण, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, सांस्कृतिक आदि मुद्दे शामिल था।

उन्होंने कहा, ‘ मुझे उम्मीद है कि हमारी व्यापक रणनीतिक साझेदारी आने वाले वर्षों में और मजबूत होगी।’

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed