फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   EAM Dr S Jaishankar commented On names of Indian diplomats in Khalistani posters in Canada

Canada: खालिस्तान के धमकी भरे पोस्टर पर जयशंकर की चेतावनी, कहा- किसी ने दिया पनाह तो रिश्तों पर पड़ेगा असर

Mon, 03 Jul 2023 03:28 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Mon, 03 Jul 2023 03:28 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर एक पोस्टर तेजी से वायरल हो रहा है। पोस्टर में खालिस्तान समर्थक और आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर को 'शहीद' बताया गया है। वहीं दो भारतीय राजनयिकों को 'हत्यारा' करार दिया गया है। 

विज्ञापन
EAM Dr S Jaishankar commented On names of Indian diplomats in Khalistani posters in Canada
एस जयशंकर - फोटो : ANI

विस्तार

खालिस्तान समर्थकों ने कनाडा में भारतीय राजनयिकों को धमकी दी है। इसका एक पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें आठ जुलाई को खालिस्तानी रैली निकालने की भी बात कही जा रही है। खतरे को देखते हुए भारत ने चेतावनी दी है कि अगर कोई देश खालिस्तानियों को जगह देगा तो उसका असर सीधा हमारे रिश्तों पर पड़ेगा। 

विज्ञापन

खालिस्तानियों को जगह न दें
पोस्टर में शामिल भारतीय राजनयिकों के नाम पर विदेश मंत्री डॉक्टर एस जयशंकर ने कहा कि हमने कनाडा, संयुक्त राज्य अमेरिका, ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया जैसे अपने सहयोगी देशों से खालिस्तानियों को जगह न देने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि अगर फिर भी इन खालिस्तानियों को किसी देश ने पनाह दी तो, इसका सीधा संबंधों पर असर पड़ेगा। विदेश मंत्री ने आगे कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे पोस्टर के मामले को ओटावा और कनाडा की सरकार के सामने उठाएंगे। 

विज्ञापन


यह है मामला
सोशल मीडिया पर एक पोस्टर तेजी से वायरल हो रहा है। पोस्टर में खालिस्तान समर्थक और आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर को 'शहीद' बताया गया है। वहीं दो भारतीय राजनयिकों को 'हत्यारा' करार दिया गया है। पोस्टर में ओटावा में भारत के उच्चायुक्त संजय कुमार वर्मा और टोरंटो में महावाणिज्य दूतावास अपूर्वा श्रीवास्तव को धमकी दी गई है। साथ ही 8 जुलाई को दोपहर 12:30 बजे एक रैली की बात कही जा रही है। इसे 'खालिस्तान फ्रीडम रैली' कहा जा रहा है। पोस्टर के मुताबिक, ग्रेट पंजाब बिजनेस सेंटर से शुरू होकर भारतीय दूतावास तक जाएगी। पोस्टर में सबसे नीचे दो मोबाइल नंबर भी लिखे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले महीने आतंकी निज्जर को मार गिराया था

बता दें, खालिस्तान कमांडो फोर्स के मुखिया हरदीप सिंह निज्जर की पिछले महीने 18 जून को ब्रिटिश कोलंबिया के सरी शहर में एक गुरुद्वारे की पार्किंग में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वह भारत के खिलाफ गतिविधियों और हिंसा में शामिल था। भारत सरकार ने निज्जर पर 10 लाख रुपये का इनाम रखा था। 


टेरी माइलवस्की ने शेयर किया पोस्टर
पोस्टर को वरिष्ठ पत्रकार टेरी माइलवस्की ने भी शेयर किया है। उन्होंने लिखा कि यह बेहद खतरनाक है। खालिस्तानी भारतीय राजनयिकों को निशाना बनाकर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं, जिन्हें वह हरदीप निज्जर का 'हत्यारा' बता रहे हैं, जिसे 18 जून को गोली मार दी गई थी। इसमें भारत की किसी तरह की भूमिका का कोई सबूत नहीं है। घोर गैरजिम्मेदाराना।


राजनियकों की सुरक्षा के इंतजाम
एक वरिष्ठ भारतीय अधिकारी ने कहा कि भारतीय राजनयिकों और अन्य कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर ग्लोबल अफेयर्स कनाडा, देश के विदेश मंत्रालय, रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (आरसीएमपी) को काम सौंपा गया है। साथ ही ओटावा और टोरंटो पुलिस विभागों को अनौपचारिक रूप से सूचित किया गया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed