{"_id":"5f4afaf4d334471cef2ae565","slug":"e-market-platform-launched-to-bridge-the-gap-between-indian-farmers-and-the-uae-food-industry","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय किसानों और यूएई फूड इंडस्ट्री के बीच अंतर को कम करने को ई-मार्केट प्लेटफॉर्म की शुरुआत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
भारतीय किसानों और यूएई फूड इंडस्ट्री के बीच अंतर को कम करने को ई-मार्केट प्लेटफॉर्म की शुरुआत
Sun, 30 Aug 2020 06:34 AM IST
Jeet Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दुबई
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 30 Aug 2020 06:34 AM IST
विज्ञापन
e-commerce
संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने एग्रीयोटा नामक एक नई तकनीक आधारित कृषि जिंस कारोबार और ई-मार्केट प्लेटफॉर्म की शुरुआत की है। इससे भारत के लाखों ग्रामीण किसानों और यूएई के फूड इंडस्ट्री के बीच अंतर को कम किया जा सकेगा।
विज्ञापन
दुबई के मुक्त क्षेत्र दुबई मल्टी कमोडिटीज सेंटर (डीएमसीसी) और जिंस व्यापार और उद्यम पर सरकार के प्राधिकरण द्वारा इस हफ्ते शुरू की गई इस पहल के तहत लाखों भारतीय किसानों को यूएई के पूरे फूड इंडस्ट्री से सीधे जुड़ने का मौका मिलेगा। इसमें खाद्य प्रसंस्करण कंपनियां, कारोबारी और थोक विक्रेता भी शामिल हैं।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि एग्रीयोटा ई-मार्केटप्लेस के जरिए किसान बिचौलियों को दरकिनार करते हुए आपूर्ति श्रृंखला का अधिकतम उपयोग कर सकेंगे। इससे सभी हितधारकों को फायदा होगा।
विज्ञापन
अधिकारियों ने कहा कि इस ऑनलाइन मार्केटप्लेस में पूरी पारदर्शिता होगी और पैसों के सुरक्षित लेनदेन की गारंटी मिलेगी। डीएमसीसी के कार्यकारी अध्यक्ष और सीईओ अहमद बिन सुलयेम ने कहा कि मंच से भारत के लाखों किसानों को फायदा होगा और साथ ही संयुक्त अरब अमीरात को खाद्य सुरक्षा मिलेगी।
उन्होंने कहा कि एग्रीयोटा जैसी पहल के जरिए यूएई को वैश्विक खाद्य सुरक्षा सूचकांक में अग्रणी स्थान पाने में मदद मिलेगी। शुरुआत में इस मंच के जरिए अनाज, दलहन, तिलहन, फल, सब्जियां और मसालों की पेशकश की जाएगी। 2019 में भारत ने 38 बिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पादों का निर्यात किया था।