{"_id":"648a8610362c89ebb3017753","slug":"dubai-s-most-expensive-house-is-for-sale-indian-among-interested-buyers-2023-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Marble Palace: दुबई के सबसे महंगे विला को खरीदने की होड़ में भारतीय, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Marble Palace: दुबई के सबसे महंगे विला को खरीदने की होड़ में भारतीय, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
Thu, 15 Jun 2023 09:36 AM IST
काव्या मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: काव्या मिश्रा
Updated Thu, 15 Jun 2023 09:36 AM IST
सार
लक्सहैबिटेट सोथबी के अनुसार, यह हवेली अब तक के इतिहास में सबसे महंगे दामों में बिकने वाले विला में शामिल होगा। ब्लूमबर्ग के मुताबिक, ये घर अमीरात हिल्स के पड़ोस में 60,000 वर्ग फुट में बना है।
विज्ञापन
मार्बल पैलेस।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दुबई में वर्साय की हवेली सबसे महंगे दामों में बिकने को तैयार है। इस मार्बल पैलेस का नाम दिया गया है। कहा जा रहा है कि ये हवेली अब तक के इतिहास में सबसे महंगे दामों में बिकने वाली है। इस हवेली को Luxhabitat Sotheby's International Realty बेचेगा। मार्बल हवेली 750 मिलियन दिरहम में बेची जाएगी। आधुनिक तरीके से बनाए गए ये विला पूरे दुबई में महंगी ब्रिकी के रूप में नया रिकार्ड कायम करेगा। हालांकि, अभी तय नहीं हुआ है कि ये घर कौन खरीदने वाला है। कहा जा रहा है कि भारतीय खरीदारों की भी पसंद बन रहा है।
विज्ञापन
लक्सहैबिटेट सोथबी के अनुसार, यह हवेली अब तक के इतिहास में सबसे महंगे दामों में बिकने वाले विला में शामिल होगा। ब्लूमबर्ग के मुताबिक, ये घर अमीरात हिल्स के पड़ोस में 60,000 वर्ग फुट में बना है, हालांकि इसमें केवल पांच बेडरूम, 19 बाथरूम के साथ-साथ एक जिम, सिनेमाघर, जकूज़ी और एक बेसमेंट पार्किंग मौजूद है। यहां 15 गाड़ियां एक साथ खड़ी हो सकती हैं। इस विशाल घर को 60,000 वर्ग फुट की जमीन पर बनाया गया है।
विज्ञापन
Luxhabitat Sotheby's International Realty, जो संपत्ति बेच रही है, के अनुसार इस घर के निर्माण में लगभग 12 साल लगे और 2018 में पूरा हुआ। घर वर्तमान में मालिक के व्यक्तिगत कला संग्रह के लगभग 400 टुकड़ों से सजाया गया है, जिनमें मुख्य रूप से 19वीं शताब्दी और 20वीं शताब्दी की मूर्तियां और पेंटिंग शामिल हैं। मालिक, एक स्थानीय संपत्ति डेवलपर हैं, उन्होंने नाम बताने से इनकार कर दिया है।
विज्ञापन
लक्सहैबिटेट सोथबी के ब्रोकर कुणाल सिंह कहते हैं कि यह घर बेहद आलीशान है। लेकिन फिर भी सबकी पसंद नहीं बन सकता। इसलिए हम अच्छी तरह से जानते हैं कि खरीदार या तो इसे पसंद करेंगे या इससे नफरत करेंगे।
सिंह का अनुमान है कि दुनिया में लगभग पांच से 10 ही लोग हैं, जो इस हवेली को खरीद सकते हैं। पिछले तीन हफ्तों में दो लोगों ने घर देखा है। एक रूसी जिसके पास संपत्ति देखने का प्रतिनिधि था, उसे यह पता लगाना होगा कि उस राशि को कैसे स्थानांतरित किया जाए। दूसरा एक भारतीय ग्राहक है, जिसके पास अमीरात हिल्स में पहले से ही तीन संपत्तियां हैं।
मुकेश अंबानी ने भी छोटे बेटे के लिए दुबई में खरीदा था आलीशान घर
बता दें कि दुनिया के 10वें सबसे अमीर व्यक्ति और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने भी हाल ही में दुबई में एक आलीशान घर खरीदा था।
पाम जुमेराह बीच पर मौजूद यह घर इस मानव-निर्मित द्वीप समूह के उत्तरी हिस्से में है और इसकी कीमत लगभग 640 करोड़ रुपये (8 करोड़ डॉलर) है। इसमें 10 बेडरूम, एक निजी स्पा और इनडोर और आउटडोर पूल मौजूद हैं। उन्होंने ये घर अपने छोटे बेटे अनंत अंबानी के लिए खरीदा है।
सिनेमा सहित कई सुविधाओं से होगा लैस
इस विला में होम सिनेमा, बॉलिंग एली, जिम, हम्माम, इन्फिनिटी पूल, जकूजी, गेम रूम, टैरेस सीटिंग एरिया आदि जैसी कई सुविधाएं मौजूद हैं। यह विला दुबई के लक्जरी संपत्ति बाजार को पूरे तरह से बदलने के लिए तैयार है।