{"_id":"601f56d18ab2b8551d7cb8da","slug":"dubai-police-tell-british-woman-to-expect-1-lac-euro-fine-and-2-year-jail-sentence-for-swearing-at-her-flatmate","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्हाट्सएप चैट पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने पर ब्रिटिश महिला के खिलाफ मामला दर्ज, सजा सुनकर रह जाएंगे दंग","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
व्हाट्सएप चैट पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने पर ब्रिटिश महिला के खिलाफ मामला दर्ज, सजा सुनकर रह जाएंगे दंग
Sun, 07 Feb 2021 08:26 AM IST
Tanuja Yadav
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दुबई
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: Tanuja Yadav
Updated Sun, 07 Feb 2021 08:26 AM IST
विज्ञापन
दुबई
- फोटो : Pixabay
दुबई में एचआर मैनेजर के तौर पर काम करने वाली ब्रिटिश महिला को अपनी फ्लैटमेट की व्हाट्सएप पर झूठी कसम खाने के लिए एक लाख यूरो ( करीब 87 लाख रुपये) और दो साल की जेल की सजा सुनाई जा सकती है। महिला के साथ रहने वाली पूर्व यूक्रेन महिला ने उसके खिलाफ शिकायत दर्ज की।
विज्ञापन
ब्रिटिश महिला की उम्र 31 साल है और वह अपने खिलाफ दर्ज मामले को सुलझाने के लिए पुलिस से मिली। महिला के खिलाफ यूएई के सख्त साइबर क्राइम के तहत मामला दर्ज किया गया है। महिला ने लॉकडाउन के दौरान खाने की मेज पर बैठकर व्हाट्सएप चैट में अपने साथ रहने वाली महिला को अभद्र शब्द लिखे थे।
विज्ञापन
31 साल की ब्रिटिश महिला ने बताया कि उसके पास पैसों की कमी है, वो अपनी फ्रेंड के सोफा पर सोती है। उसे इस बात का भी डर है कि वह ब्रिटेन में मिली अपनी नई नौकरी को खो देगी क्योंकि वह उड़ान बंद होने तक हफ्तों तक वहां फंसी रहेगी। महिला ने बताया कि ना ही उसके पास घर है, ना नौकरी और ना ही पैसे।
विज्ञापन
दुबई में रहने के लिए उसका वीजा भी 12 फरवरी को खत्म हो रहा है और पुलिस कुछ समझने को तैयार नहीं है। महिला ने कहा कि मैं अपना सर दीवार पर पटककर फोड़ लूंगी, मेरी कोई चिंता नहीं करता। महिला ने स्वीकार किया है कि उसके अपने साथ रहने वाली को अभद्र शब्द कहे थे।
हालांकि उसके फोन की अभी तक फॉरेंसिक जांच नहीं हुई है। महिला ने कहा कि मैंने माना कि मैंने साथ रहने वाली महिला को अभद्र शब्द कहे लेकिन उसके बाद भी अभियोजन पक्ष मामला वापस नहीं ले रहा है, कोई नहीं जानता कि इसका परिणाम क्या होगा, मैं रोजाना कॉल करती हूं।
किसी तरह महिला ने एक एयर टिकट का इंतजाम कराया लेकिन इससे पहले वो उड़ान भरती, महिला को पुलिस ने पकड़ लिया और बताया कि उसके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज हुआ है और वो अभी उड़ान नहीं भर सकती हैं। महिला ने ब्रिटिश दूतावास से मदद की गुहार लगाई है लेकिन अधिकारियों ने दुबई की न्याय प्रणाली में दखल देने से इनकार कर दिया है।
महिला ने कहा कि मुझे यकीन नहीं हो रहा है कि मेरी साथ रहने वाली महिला ने मेरे साथ ऐसा किया है। मैंने उसके सामने बहुत हाथ पैर जोड़ लिए लेकिन महिला ने जवाब दिया कि यह एक आपराधिक मामला है।