फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Drunk driving death toll rises sharply in Japan

Japan: लोग शराब पियें तो हादसे, न पियें तो सरकार को राजस्व की क्षति

Sat, 17 Dec 2022 04:18 PM IST
Harendra Chaudhary वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो Published by: Harendra Chaudhary Updated Sat, 17 Dec 2022 04:18 PM IST
सार

Japan: पुलिस को आशंका है कि इस महीने के अंत में जब नव-वर्ष का उत्सव शुरू होगा, तब ऐसे हादसों में और बढ़ोतरी हो सकती है। जापान में तीन साल बाद ऐसे नव-वर्ष की आशा की जा रही है, जब कोविड-19 से जुड़े प्रतिबंध लागू नहीं होंगे...

विज्ञापन
Drunk driving death toll rises sharply in Japan
Japan - फोटो : istock

विस्तार

जापान (Japan) में शराब पीकर ड्राइविंग से होने वाली मौतों की संख्या तेजी से बढ़ी है। इसके अलावा ऐसे लोग भी दुर्घटना का शिकार हुए हैं, जो बेहद शराब पी लेने के कारण सड़कों पर ही सो गए या डगमगाते चलने की वजह से हादसे का शिकार हुए। इस बढ़ती समस्या को देखते हुए अब जापान की पुलिस ने शराबखोरी के खिलाफ राजधानी टोक्यो में एक खास मुहिम शुरू की है। इस दौरान लोगों से अपनी आदत सुधारने और उतना ही पीने की सलाह दी जा रही है, जिससे वे होशो-हवास में रहें।

विज्ञापन

इस वर्ष 25 नवंबर तक सिर्फ टोक्यो की सड़कों पर दस लोग नशे के कारण हुए हादसे का शिकार होकर जान गंवा चुके थे। जापान पुलिस के बयान के मुताबिक यह इस वर्ष टोक्यो की सड़कों पर हुई कुल मौतों का 22 फीसदी है। साथ ही पिछले साल की तुलना में ये संख्या दो गुना ज्यादा है। पुलिस ने कहा- ‘पैदल यात्री, कृपया पीने में सावधानी बरतें।’

विज्ञापन

पुलिस को आशंका है कि इस महीने के अंत में जब नव-वर्ष का उत्सव शुरू होगा, तब ऐसे हादसों में और बढ़ोतरी हो सकती है। जापान में तीन साल बाद ऐसे नव-वर्ष की आशा की जा रही है, जब कोविड-19 से जुड़े प्रतिबंध लागू नहीं होंगे। ऐसे में संभावना है कि इस बार क्रिसमस से नव वर्ष तक सड़कों पर खूब धमा-चौकड़ी मचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसे देखते हुए पुलिस ने एक वीडियो जारी किया है। इसमें अत्यधिक पीने के खतरों को लेकर लोगों को आगाह किया गया है। साथ ही सड़क सुरक्षा के उपाय बताए गए हैं। टोक्यो की टैक्सियों में यह वीडियो दिखाना अनिवार्य कर दिया गया है। शहर में साठ हजार से ज्यादा टैक्सियां चलती हैं। साथ ही टोक्यो में जगह-जगह लगे मॉनिटरों के जरिए भी ये वीडियो लोगों को दिखाया जा रहा है।

जापान में कोविड-19 प्रतिबंधों में छूट देने की शुरुआत अक्तूबर 2021 में ही हो गई थी। इस वर्ष मार्च में इन प्रतिबंधों को पूरी तरह हटा लिया गया। इसके तहत रेस्तरांओं को रात में खुले रहने और अल्कोहल बेचने की छूट दी गई। इस वर्ष अक्टूबर में तमाम अंतरराष्ट्रीय यात्राओं पर से भी रोक हटा दी गई। पर्यटन अधिकारियों को आशा है कि इन प्रतिबंधों के ना रहने के कारण इस वर्ष नव वर्ष की छुट्टियों में पर्यटन उद्योग की चमक वापस लौट आएगी।

वैसे अध्ययनों से यह सामने आया है कि जापान में शराब पीने की लत दूसरे विकसित देशों की तुलना में कम है। लेकिन धनी देशों के संगठन ऑर्गेनाइजेशन फॉर इकोनॉमिक को-ऑपरेशन एंड डेवलपमेंट (ओईसीडी) की तरफ से 2021 में जारी एक अध्ययन रिपोर्ट में कहा गया था कि सामाजिक उत्सवों के दौरान जापान लोग शराब पीना पसंद करते हैं। जापान में शराब की हर वर्ष प्रति व्यक्ति औसत खपत आठ लीटर है।

कोरोना महामारी के दौरान जापान में अल्कोहल की खपत में भारी गिरावट आई। इससे बार का कारोबार मंदा पड़ गया। नतीजतन, शराब से सरकार को होने वाली आमदनी भी गिर गई। उसे देखते हुए इस साल जापान सरकार ने शराब पीना प्रोत्साहित करने का अभियान चलाया है। लेकिन उससे पुलिस की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed