{"_id":"612e11e58ebc3e327e44ac33","slug":"drone-attack-at-saudi-arabia-airport-leaving-8-injured-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saudi Airport Drone Attack: एयरपोर्ट पर ड्रोन हमले में आठ लोग घायल, एक विमान भी क्षतिग्रस्त हुआ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Saudi Airport Drone Attack: एयरपोर्ट पर ड्रोन हमले में आठ लोग घायल, एक विमान भी क्षतिग्रस्त हुआ
Tue, 31 Aug 2021 06:13 PM IST
गौरव पाण्डेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, रियाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, रियाद
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Tue, 31 Aug 2021 06:13 PM IST
सार
यमन में हूती विद्रोही और सऊदी अरब की सेना के बीच युद्ध चल रहा है। माना जा रहा है कि इसी जंग के दौरान इस एयरपोर्ट को निशाना बनाया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सऊदी अरब के एक एयरपोर्ट पर मंगलवार को एक ड्रोन हमला हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आभा एयरपोर्ट पर हुए इस ड्रोन हमले में आठ लोग घायल हुए हैं और एयरपोर्ट पर खड़ा एक विमान भी क्षतिग्रस्त हो गया है। पिछले 24 घंटों में आभा एयरपोर्ट पर दूसरा हमला है। दोनों ही हमलों की अभी तक किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है।
विज्ञापन
लेकिन, इन हमलों के पीछे यमन के ईरान समर्थित शिया हुती विद्रोहियों का हाथ माना जा रहा है।
बता दें कि कुछ दिन पहले यमन के दक्षिण हिस्से में एक अहम सैन्य ठिकाने पर भी ड्रोन हमला हुआ था। इस हमले में सऊदी समर्थित 30 यमन सैनिक मारे गए थे। इस हमले की जिम्मेदारी भी किसी ने नहीं ली थी। सऊदी की अगुवाई वाले सैन्य गठबंधन और यमन में ईरान के समर्थन वाले हूती विद्रोहियों के बीच 2015 से लड़ाई चल रही है।
विज्ञापन