फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Dr. Vivek Murthy can be made co-chairman of Bidens workforce for Corona control

कोरोना को लेकर जो बाइडन के कार्यबल के सह अध्यक्ष बनाए जा सकते हैं डॉ. विवेक मूर्ति

Mon, 09 Nov 2020 02:34 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, वाशिंगटन
एजेंसी, वाशिंगटन Published by: Kuldeep Singh Updated Mon, 09 Nov 2020 02:34 AM IST
विज्ञापन
Dr. Vivek Murthy can be made co-chairman of Bidens workforce for Corona control
भारतीय-अमेरिकी चिकित्सक डॉक्टर विवेक मूर्ति (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook/Vivek Murthy

भारतीय मूल के अमेरिकी डॉक्टर विवेक मूर्ति को कोरोना महामारी को लेकर नवनिर्वाचित राष्ट्रपति बाइडन के कार्यबल का सह अध्यक्ष बनाया जा सकता है। बाइडन सोमवार को अपने कार्यबल की घोषणा कर सकते हैं।

विज्ञापन


आज कार्यबल की घोषणा कर सकते हैं नवनिर्वाचित राष्ट्रपति
राष्ट्रपति चुनाव प्रचार के दौरान मूर्ति जन स्वास्थ्य और कोरोना के मुद्दों पर बाइडन के शीर्ष सलाहकारों में से एक सलाहकार बनकर उभरे थे। कई लोगों का मानना है कि उन्हें बाइडन प्रशासन में स्वास्थ्य मंत्री बनाया जा सकता है। बाइडन ने शनिवार रात कहा, मैं बाइडन-हैरिस कोविड योजना में मदद और 20 जनवरी 2021 से इसे अमल में लाने के लिए अग्रणी वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों के समूह की घोषणा करूंगा।
विज्ञापन


हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि इस कार्यबल का नेतृत्व कौन करेगा। अमेरिकी अखबार ‘वाशिंगटन पोस्ट’ की रिपोर्ट के मुताबिक, पूर्व सर्जन जनरल डॉक्टर मूर्ति और पूर्व खाद्य व औषधि प्रशासन आयुक्त डेविड केसलर को कार्यबल का सह अध्यक्ष नियुक्त किया जा सकता है। कार्यबल कुछ दिन में बैठकें शुरू कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओबामा ने मूर्ति को बनाया था सर्जन जनरल
मूल रूप से कर्नाटक से संबंध रखने वाले मूर्ति (43) को 2014 में तत्कालीन राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अमेरिका का 19वां सर्जन जनरल नियुक्त किया था। ब्रिटेन में जन्मे मूर्ति 37 साल की उम्र में यह जिम्मेदारी संभालने वाले सबसे युवा व्यक्ति थे। बाद में ट्रंप प्रशासन के दौरान उन्हें उस पद से हटा दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed