फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Dr Mahathir Mohamad Malaysia on Zakir Naik, says modi did not ask me for him

मलयेशियाई पीएम ने कहा: जाकिर नाईक के प्रत्यर्पण पर मोदी से नहीं हुई थी बातचीत

Tue, 17 Sep 2019 10:03 AM IST
Priyesh Mishra वर्ल्ड डेस्क, क्वालालांपुर
वर्ल्ड डेस्क, क्वालालांपुर Published by: Priyesh Mishra Updated Tue, 17 Sep 2019 10:03 AM IST
विज्ञापन
Dr Mahathir Mohamad Malaysia on Zakir Naik, says modi did not ask me for him
मलयेशिया के पीएम महातिर मोहम्मद - फोटो : ANI
मलयेशिया के प्रधानमंत्री डॉक्टर म्हातिर मोहम्मद ने कहा कि जाकिर नाईक को लौटाने को लेकर प्रधानमंत्री मोदी से कोई बात नहीं हुई थी। नाईक को ज्यादा देश नहीं चाहते हैं।
विज्ञापन


मलयेशियाई मीडिया के अनुसार, प्रधानमंत्री म्हातिर मोहम्मद ने जाकिर नाइक को भारत को लौटाए जाने की संभावना को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि उसे ज्यादा देश नहीं चाहते है। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिला हूं, उन्होंने भी उसकी मांग नहीं की थी। यह शख्स भारत के लिए भी परेशानी का सबब बन सकता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जाकिर नाईक इस देश का नागरिक नहीं है, उसे पिछली सरकार ने स्थायी निवासी का दर्जा दिया था। स्थायी निवासी को देश के सिस्टम तथा राजनीति के बारे में टिप्पणी नहीं करनी चाहिए, उसने इसका उल्लंघन किया है, इसलिए अब उसे बोलने की अनुमति नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

हालांकि पहले ऐसी खबर भी आई थी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के व्लादिवोस्तोक में आयोजित ईस्टर्न इकोनॉमिक फोरम के दौरान अपने मलेशियाई समकक्ष म्हातिर मोहम्मद के साथ जाकिर नाईक के प्रत्यर्पण के मुद्दे को उठाया था। विदेश सचिव विजय गोखले ने इस बैठक के संबंध में मीडियाकर्मियों को जानकारी दी थी।


विजय गोखले ने प्रधानमंत्री मोदी की मलयेशिया के प्रधानमंत्री के साथ हुई बैठक पर कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जाकिर नाइक के प्रत्यर्पण का मामला उठाया है। दोनों पक्षों ने फैसला लिया है कि हमारे अधिकारी मामले के संबंध में संपर्क में रहेंगे और यह हमारे लिए एक महत्वपूर्ण मुद्दा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed