फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Dozens killed in overnight clashes in northern Yemen

उत्तरी यमन में देर रात हुए टकराव में एक दर्जन लोगों की मौत

Sun, 14 Feb 2021 04:19 PM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सना
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सना Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 14 Feb 2021 04:19 PM IST
विज्ञापन
Dozens killed in overnight clashes in northern Yemen
उत्तरी यमन में टकराव(फाइल) - फोटो : पीटीआई

उत्तरी यमन में शनिवार देर रात हुए टकराव में 12 लोगों की मौत हो गई। सरकारी सूत्रों के अनुसार ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने हमले को अंजाम दिया है। इस बीच सेना के दो अधिकारियों ने दावा किया है कि बीते 24 घंटे में इस हमले में 16 जवानों की मौत हुई है और 21 घायल हो गए हैं।

विज्ञापन


वहीं इससे पहले यमन के हूती विद्रोहियों ने दक्षिण पश्चिम सऊदी अरब में अबहा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे को निशाना बना कर हमला किया, जिससे वहां खड़े एक यात्री विमान में आग लग गई। सऊदी सरकारी टीवी की खबर में यह जानकारी दी गई।
विज्ञापन


अल अखबारिया टीवी की बुधवार की खबर के मुताबिक दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है। शुरूआती खबरों के मुताबिक इस हमले में किसी के हताहत होने के बारे में फिलहाल कोई सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने हमले की जिम्मेदारी ली है। संगठन के सैन्य प्रवक्ता येहिया सारिया ने कहा कि हवाईअड्डे को निशाना बनाने के लिए बम लदे चार चार ड्रोन का इस्तेमाल किया गया।


प्रवक्ता ने कहा कि लगातार की जा रही बमबारी के जवाब में यह हमला किया गया।’’ साथ ही, यह भी कहा कि हूती हवाईअड्डे को एक सैन्य लक्ष्य मानते हैं। सऊदी अधिकारियों से भी इस घटना के बारे में तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई है। यमन में करीब छह साल से हूतियों के खिलाफ सऊदी अरब युद्ध लड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed