फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Dozens dead, rescue operations ongoing after Ha Noi apartment fire

Vietnam: हनोई में नौ मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, चीख-पुकार से गूंजा शहर; आग की चपेट में आकर दर्जनों की मौत

Wed, 13 Sep 2023 10:25 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनोई Published by: काव्या मिश्रा Updated Wed, 13 Sep 2023 10:25 AM IST
सार

हनोई के थान जुआन जिले में एक अपार्टमेंट के पार्किंग फ्लोर में मंगलवार रात 11.50 बजे आग लगी। बाद में इस आग ने तेजी से पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया। इमारत के तंग गली में होने के चलते बचाव दल को पहुंचने में काफी मुश्किल आई।

विज्ञापन
Dozens dead, rescue operations ongoing after Ha Noi apartment fire
हनोई के एक अपार्टमेंट में भीषण आग लगने के बाद पीड़ितों को एंबुलेंस में ले जाते बचावकर्मी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वियतनाम की राजधानी हनोई में मंगलवार रात एक नौ मंजिला अपार्टमेंट में भीषण आग लग गई। यह आग इतनी भयानक थी कि कई दर्जन लोग जलकर मर गए। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि हादसे में जान गंवाने वालों की संख्या 50 के पार पहुंच गई है। 

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हनोई के थान जुआन जिले में एक अपार्टमेंट के पार्किंग फ्लोर में मंगलवार रात 11.50 बजे आग लगी। बाद में इस आग ने तेजी से पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया। इमारत के खोंग हो स्ट्रीट के पास एक तंग गली में स्थित होने के चलते बचाव दल को पहुंचने में बहुत मुश्किल आई। 

विज्ञापन

200 वर्ग मीटर में फैली इमारत में 150 लोग रहते हैं। बताया जा रहा कि बुधवार सुबह 5 बजे तक अपार्टमेंट से 70 लोगों को बचाया जा चुका है। इनमें से 54 को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कई मौतें हुई हैं। हालांकि सटीक संख्या की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वियतनाम की एक समाचार एजेंसी के अनुसार, अपार्टमेंट में लगी आग बहुत ही भीषण थी। बुधवार की सुबह आग पर काबू पाया जा सका। बचाव दल जिंदा बचे लोगों की तलाश कर रहे हैं। यह भी बताया गया कि बचावकर्मियों को इस इमारत तक पहुंचने में काफी मेहनत करनी पड़ी।


एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि उन्हें सोते समय धुएं का अहसास हुआ। उन्होंने जब बाहर देखा तो पता चला कि आग लगी है। आनन-फानन में रस्सी का इस्तेमाल कर परिवार के लोगों को नीचे उतारा। वहीं, एक अन्य ने कहा कि पांचवीं और छठी मंजिल पर आग की लपटों को जलते हुए देखा। लोग मदद के लिए चीख-पुकार कर रहे थे। तुरंत अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed