फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Dosa, butter chicken top dishes attracting Polish diners at Indian restaurants in Poland

Poland: 45 साल बाद पोलैंड पहुंचा कोई भारतीय पीएम, देश के रेस्तरां में भारतीय व्यंजनों की है भारी मांग

Wed, 21 Aug 2024 07:36 PM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: पवन पांडेय Updated Wed, 21 Aug 2024 07:36 PM IST
सार

प्रधानमंत्री मोदी पोलैंड पहुंच गए हैं। जहां देश की राजधानी वारसॉ में उनका भव्य स्वागत किया गया है। 45 वर्षों में भारतीय प्रधानमंत्री की पोलैंड की ये पहली आधिकारिक यात्रा है। लेकिन क्या आपको पता हैं कि पोलैंड में किन भारतीय व्यंजनों को खूब पसंद किया जाता है?

विज्ञापन
Dosa, butter chicken top dishes attracting Polish diners at Indian restaurants in Poland
पोलैंड में इन भारतीय व्यंजनों की है भारी डिमांड - फोटो : ANI

विस्तार

पोलैंड में भारतीय व्यंजन काफी लोकप्रिय हैं और तमाम भारतीय रेस्तरां स्वादिष्ट व्यंजनों की बढ़ती मांग को पूरा कर रहे हैं। वहीं, भारतीय रेस्तरां में खाना खाने आने वाले पोलैंडवासियों का कहना है कि डोसा और बटर चिकन जैसे व्यंजन उन्हें भारत यात्रा की याद दिलाते हैं। बता दें कि पोलैंडवासी भारतीय संस्कृति को काफी पसंद करते हैं और आजकल भारतीय फिल्में भी पोलैंड में अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं।
विज्ञापन


पोलैंड में स्थित भारतीय दूतावास की सूची के अनुसार, पोलैंड में 45 से अधिक भारतीय रेस्तरां कई प्रकार के पारंपरिक भारतीय भोजन परोस रहे हैं जिनमें से राजधानी वारसॉ में कम से कम 12 रेस्तरां हैं। भारत और भारतीय भोजन एक बार फिर चर्चा का विषय बन गए हैं। भारतीय रेस्तरां के मालिकों के अनुसार, पोलिश लोग न केवल भारतीय व्यंजनों को पंसद कर रहे हैं बल्कि वे भारत की समृद्ध संस्कृति के प्रति भी आकर्षित हो रहे हैं।
विज्ञापन


भारतीय रेस्तरां में बढ़ी इन व्यंजनों की डिमांड
पोलैंड नागरिक अन्ना मारिया रोजेक ने कहा, मुझे डोसा बहुत पसंद है। वारसॉ में सबसे अच्छा डोसा इंडिया गेट रेस्तरां में मिलता है और यह वास्तव में दक्षिण भारत की याद दिलाता है। मैंने कई बार चेन्नई और केरल की यात्रा की है और सच में यहां के खाने का स्वाद भी वैसा ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


'बटर चिकन, मैंगो लस्सी जीत रहे दिल'
'इंडिया गेट फूड चेन' के मालिक चंदू ने कहा, 'यहां का खाना वाकई बहुत स्वादिष्ट है, भारतीय खाना जिसमें बहुत सारे मसाले होते हैं। हर चीज का जायका अलग होता है। पोलैंड नागरिकों को बटर चिकन, मैंगो लस्सी बहुत पसंद है। उन्हें भारतीय खाना और भारतीय लोग भी बहुत पसंद हैं।'


वारसॉ के अलावा कई अन्य शहरों में है लोकप्रियता
भारतीय रेस्तरां न केवल राजधानी वारसॉ में बल्कि क्राको और व्रोकला जैसे शहरों में भी लोकप्रिय हैं। यहां आने वाले खाने के शौकीन लोगों को कई भारतीय व्यंजनों का जायका और स्वाद मिलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed