फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Donald Trump Youngest Son Barron Stepped Back From Political Debut, Not Attend Republican Convention

USA: ट्रंप के सबसे छोटे बेटे बैरन अभी राजनीति से रहेंगे दूर, रिपब्लिकन पार्टी के सम्मेलन में नहीं होंगे शामिल

Sat, 11 May 2024 10:20 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 11 May 2024 10:20 AM IST
सार

बैरन को जुलाई में होने वाले रिपब्लिकन पार्टी के सम्मेलन में शामिल होने की चर्चा थी, लेकिन अब बैरन की मां मेलानिया ने बयान जारी कर इससे इंकार कर दिया है। 

विज्ञापन
Donald Trump Youngest Son Barron Stepped Back From Political Debut, Not Attend Republican Convention
डोनाल्ड ट्रंप अपने बेटे बैरन के साथ - फोटो : एएनआई

विस्तार

डोनाल्ड ट्रंप के सबसे छोटे बेटे बैरन अभी राजनीति से दूर ही रहेंगे। दरअसल बीते दिनों खबर आई थी कि बैरन, ट्रंप परिवार के नए सदस्य हो सकते हैं, जो राजनीति में उतरेंगे। बैरन को जुलाई में होने वाले रिपब्लिकन पार्टी के सम्मेलन में शामिल होने की चर्चा थी, लेकिन अब बैरन की मां मेलानिया ने बयान जारी कर इससे इंकार कर दिया है। 
विज्ञापन


मेलानिया ट्रंप ने किया इंकार
बैरन की मां मेलानिया ट्रंप ने अपने बयान में कहा कि 'फ्लोरिडा में रिपब्लिकन पार्टी के सम्मेलन में बतौर प्रतिनिधि चुने जाने पर बैरन सम्मानित महसूस कर रहे हैं, लेकिन उन्हें दुख है कि वह किन्हीं कारणों से इस सम्मेलन में शामिल नहीं हो पाएंगे।' जुलाई में होने वाले रिपब्लिकन पार्टी के सम्मेलन में आधिकारिक तौर पर डोनाल्ड ट्रंप को रिपब्लिकन पार्टी का राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार चुना जाएगा। इस सम्मेलन में हर राज्य से रिपब्लिकन पार्टी के प्रतिनिधि शामिल होंगे और नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए औपचारिक रूप से ट्रंप के नाम पर मुहर लगाएंगे। राष्ट्रपति चुनाव के लिए डोनाल्ड ट्रंप की सबसे बड़ी बेटी इवांका ने अपने पति जेरेड कुशनर, बहन टिफिनी, भाई डॉन जूनयिर और एरिक के साथ अपने पिता के लिए चुनाव प्रचार भी शुरू कर दिया है। मार्च में ही एरिक की पत्नी लारा ने भी आधिकारिक रूप से राजनीति में कदम रख दिया और अपने ससुर ट्रंप के पक्ष में प्रचार शुरू कर दिया था। 
विज्ञापन


सुर्खियों से दूर रहते हैं बैरन ट्रंप
बैरन को ट्रंप परिवार ने अब तक सुर्खियों से दूर रखा है। बैरन का जन्म मार्च 2006 में हुआ था और वह डोनाल्ड ट्रंप की पांचवी और मेलानिया ट्रंप की पहली संतान हैं। बैरन का बचपन न्यूयॉर्क में बीता है और उनकी शुरुआती पढ़ाई भी वहीं से हुई है। जब डोनाल्ड ट्रंप पहली बार अमेरिका के राष्ट्रपति चुने गए थो तो उन्होंने बताया था कि बैरन न्यूयॉर्क छोड़कर व्हाइट हाउस जाने में झिझक रहे थे। बैरन अभी 18 साल के हैं और ट्रंप का बेटा होने के नाते कई बार उन्हें सोशल मीडिया पर काफी आलोचना भी झेलनी पड़ी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed