फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Donald trump will meet to pakistan pm Imran khan on monday and to PM Narendra modi on tuesday

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप सोमवार को पाक प्रधानमंत्री से, मंगलवार को प्रधानमंत्री मोदी से मिलेंगे

Sat, 21 Sep 2019 02:18 PM IST
Nilesh Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: Nilesh Kumar Updated Sat, 21 Sep 2019 02:18 PM IST
विज्ञापन
Donald trump will meet to pakistan pm Imran khan on monday and to PM Narendra modi on tuesday
डोनाल्ड ट्रंप-नरेंद्र मोदी-इमरान खान (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ह्यूस्टन में रविवार को हाउडी मोदी कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ शामिल होने के बाद सोमवार को पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान से मुलाकात करेंगे। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ट्रंप मंगलवार को न्यूयॉर्क में मोदी से दोबारा मुलाकात करेंगे।

विज्ञापन


एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि भारत और पाकिस्तान के नेताओं के साथ ये दोनों बैठकें संयुक्त राष्ट्र महासभा के 74वें सत्र से इतर न्यूयॉर्क में होंगी। ह्यूस्टन में हाउडी मोदी कार्यक्रम में मोदी के साथ शामिल होने के बाद ट्रंप रविवार की रात न्यूयॉर्क पहुंच सकते हैं।
विज्ञापन


इसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ओहियो जाएंगे जहां ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरीसन उनसे मिलेंगे। ओहियो में ट्रंप ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री मॉरीसन से मिलेंगे और दोनों प्रैट उद्योग का दौरा करेंगे तथा ऑस्ट्रेलिया के साथ अमेरिकी आर्थिक संबंधों का जश्न मनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन नेताओं से मुलाकात करेंगे ट्रंप 

अधिकारी ने कहा कि सोमवार को ट्रंप का पहला कार्यक्रम धार्मिक स्वतंत्रता को संरक्षित रखने के लिए वैश्विक अपील करने संबंधी होगा। नाम नहीं बताने की शर्त पर उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप कई नेताओं से मुलाकात करेंगे, जिनमें पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान, पोलैंड के राष्ट्रपति आंद्रजेज सेबस्टियन, न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा, सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सेन लूंग, मिस्र के राष्ट्रपति अल सिसि और दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून से मुलाकात करेंगे। 


मंगलवार को ट्रंप संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह द्विपक्षीय बैठकें करेंगे। अधिकारी ने कहा कि ये बैठकें ब्रिटेन के प्रधानमंत्री (बोरिस) जॉनसन, प्रधानमंत्री मोदी और संयुक्त राष्ट्र के महासचिव के साथ होंगी। साथ ही उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति इराकी समकक्ष से भी मुलाकात करेंगे। मोदी और ट्रंप की मुलाकात के दौरान द्विपक्षीय, क्षेत्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed