फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Donald Trump watched Venezuela Strikes real time he said Maduro and his wife are aboard US warship

US Venezuela Conflict: ट्रंप बोले- मैंने रियल टाइम देखी कार्रवाई, अब खुद बताया कहां हैं मादुरो और उनकी पत्नी?

Sat, 03 Jan 2026 08:15 PM IST
लव गौर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: लव गौर Updated Sat, 03 Jan 2026 08:15 PM IST
सार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि वेनेजुएला पर सैन्य कार्रवाई उन्होंने रियल टाइम में देखी। इसी के साथ उन्होंने बताया कि मादुरो और उनकी पत्नी को एक अमेरिकी युद्धपोत पर कैद में रखा है।

विज्ञापन
Donald Trump watched Venezuela Strikes real time he said Maduro and his wife are aboard US warship
अमेरिका ने मादुरो को पकड़ने के लिए चार दिन पहले ही तैयारी कर ली थी। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

अमेरिका ने शनिवार को वेनेजुएला पर सैन्य कार्रवाई करते हुए राष्ट्रपति मादुरो और उनकी पत्नी को अपनी हिरासत में ले लिया है। इससे पहले वेनेजुएला की राजधानी काराकास अमेरिकी हमलों से दहल उठी। अमेरिका के लड़ाकू विमानों ने वेनेजुएला के कई जगहों पर हवाई हमले किए। हमलों के बीच अमेरिका ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस को बंधक बना लिया। 
विज्ञापन


सैन्य कार्रवाई को रियल टाइम में देखा
अब अमेरिकी सैन्य कार्रवाई के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बयान सामने आया है। ट्रंप ने बताया कि वेनेजुएला पर हुई कार्रवाई को उन्होंने रियल टाइम में देखा। फॉक्स न्यूज के साथ एक लाइव फोन कॉल में ट्रंप ने कहा कि उन्होंने फ्लोरिडा में अपने मार-ए-लागो रिसॉर्ट से मिलिट्री ऑपरेशन को रियल टाइम में देखा।
विज्ञापन


ट्रंप ने की एक्शन की जमकर तारीफ
राष्ट्रपति ट्रंप ने बताया, 'मैं इसे रियल टाइम में देख पाया और मैंने इसके हर पहलू को देखा, मैंने फ्लोरिडा में जहां हम थे और वेनेजुएला में फील्ड में हो रहे कम्युनिकेशन को सुना।' ट्रंप ने बाद में कहा, 'यह देखना अद्भुत था कि वे कितने अच्छे थे, कितने प्रोफेशनल थे, हमारे पास जो उपकरण हैं, वे कितने शानदार हैं, मेरा मतलब है -- इक्विपमेंट का लेवल, और यह देखना कि यह कितनी अच्छी तरह से काम किया, इतनी परफेक्शन के साथ।'
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: अमेरिका-वेनेजुएला विवाद क्या है?: ट्रंप ने 300 अरब बैरल तेल भंडार वाले देश पर क्यों किया हमला, 'नशा' बना बहाना

अमेरिकी सेना को कोई नुकसान नहीं
उन्होंने यह भी बताया कि ऑपरेशन के दौरान अमेरिकी सेना को कोई नुकसान नहीं हुआ, उन्होंने कहा, 'कुछ चोटें लगना, लेकिन हमारी तरफ से कोई मौत न होना, सच में अद्भुत है।' राष्ट्रपति ने इस मिलिट्री ऑपरेशन की तुलना बाइडेन प्रशासन के दौरान अफगानिस्तान से अमेरिकी सेना की वापसी से की। उन्होंने कहा, 'अब हम हंसी का पात्र नहीं हैं।'


ये भी पढ़ें: What is US Delta Force: वेनेजुएला में घुसकर मादुरो को उठाने वाली डेल्टा फोर्स कितनी घातक? क्यों है सबसे खतरनाक

चार दिन पहले से ही थी थी मादुरो को पकड़ने की तैयारी
फॉक्स न्यूज के साथ एक फोन कॉल में अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि वेनेजुएला पर हमले और मादुरो को पकड़ने की तैयारी चार दिन पहले की थी, लेकिन मौसम सही नहीं था। उन्होंने कहा, 'मौसम एकदम सही होना चाहिए।' उन्होंने आगे कहा, 'जितना हमने सोचा था उससे थोड़े ज्यादा बादल थे, लेकिन यह अच्छा था। हमने चार दिन इंतजार किया। हम इसे चार दिन पहले, तीन दिन पहले, दो दिन पहले करने वाले थे, और फिर अचानक मौसम साफ हो गया, और हमने कहा जाओ।'

ये भी पढ़ें: अमेरिका वेनेजुएला युद्ध विश्लेषण: आखिर चाहते क्या हैं ट्रंप? कैसे दोहरा दी बुश वाली गलती, जानें भारत पर कितना

कहां हैं मादुरो और उनकी पत्नी?
एपी की रिपोर्ट के अनुसार राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि मादुरो और उनकी पत्नी एक अमेरिकी युद्धपोत पर हैं और न्यूयॉर्क में उन पर मुकदमा चलेगा। रिपोर्ट के मुताबिक वेनेजुएला की सत्ताधारी पार्टी के नेता ने बताया कि जब मादुरो को अमेरिकी ऑपरेशन में पकड़ा गया, तो वह एक मिलिट्री बेस पर अपने घर पर थे। रिपोर्ट के अनुसार मादुरो को पकड़े जाने के बाद अमेरिका अब वेनेजुएला के लिए आगे क्या करना है, इस पर फैसला कर रहा है। ट्रंप ने फॉक्स न्यूज से कहा कि हम इसमें बहुत ज्यादा शामिल होंगे।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed