{"_id":"5e83f78b8ebc3e768812dfd2","slug":"donald-trump-warns-usa-of-next-coming-days-says-it-will-be-very-challenging","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका के लिए अगले 30 दिन बेहद अहम, ट्रंप ने कहा- आने वाला समय चुनौतीपूर्ण","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका के लिए अगले 30 दिन बेहद अहम, ट्रंप ने कहा- आने वाला समय चुनौतीपूर्ण
Wed, 01 Apr 2020 07:38 AM IST
Rajeev Rai
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Wed, 01 Apr 2020 07:38 AM IST
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि कोरोनो वायरस महामारी के खिलाफ जंग में अमेरिका के लिए अगले 30 दिन बेहद अहम हैं, क्योंकि देश में घातक बीमारी से संक्रमित लोगों की संख्या और मृतकों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। ट्रंप ने कहा कि अगले 30 दिनों के लिए चुनौतीपूर्ण समय हैं। इन दिनों में देश भर के कंवेंशन केंद्रों, रेसट्रैक, सार्वजनिक पार्कों में मेकशिफ्ट अस्पतालों के निर्माण के लिए थल सेना तैनात की गई है। अमेरिका में इस वायरस की परीक्षण दर बढ़कर 1,00,000 प्रति दिन हो गई है।
विज्ञापन
कारों के बजाय वेंटिलेटरों का निर्माण शुरू
व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने जानकारी दी कि ऑटो कंपनियों ने कारों का निर्माण बंद कर वेंटिलेटर व अन्य उपकरणों का निर्माण शुरू कर दिया है, जो सैकड़ों और हजारों अमेरिकियों के इलाज में इस्तेमाल किए जा रहे हैं। ट्रंप ने कहा, ये हालात सिर्फ युद्ध के समय ही देखने को मिलते हैं। उन्होंने कहा कि वेंटिलेटर, फेस मास्क सहित परीक्षण किटों और मेडिकल उपकरणों का विनिर्माण किया गया है।
विज्ञापन