फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Donald Trump warns says get worse if Democrats come to power zohran Mamdani landslide victory statement war

Trump Vs Mamdani: ममदानी की बंपर जीत पर ट्रंप की चेतावनी, कहा- डेमोक्रेट्स सत्ता में आए तो हालात और खराब होंगे

Wed, 05 Nov 2025 08:16 PM IST
हिमांशु चंदेल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: हिमांशु चंदेल Updated Wed, 05 Nov 2025 08:16 PM IST
सार

Donald Trump On Zohran Mamdani Victory: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने डेमोक्रेट्स को सत्ता में आने पर देश के लिए बहुत खराब स्थिति की चेतावनी दी। वहीं, न्यूयॉर्क के नवनिर्वाचित मेयर जोहरन ममदानी ने ट्रंप को जवाब देते हुए कहा कि अगर उन्होंने शहर को नुकसान पहुंचाया, तो वे कोर्ट में चुनौती देंगे।

विज्ञापन
Donald Trump warns says get worse if Democrats come to power zohran Mamdani landslide victory statement war
डोनाल्ड ट्रंप और जोहरान ममदानी - फोटो : पीटीआई/एक्स/जोहरान ममदानी

विस्तार

अमेरिका में हाल ही में हुए स्थानीय चुनावों के नतीजों ने राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। न्यूयॉर्क में डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जोहरान ममदानी की ऐतिहासिक जीत के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने डेमोक्रेट्स पर सीधा हमला बोला है। ट्रंप ने चेतावनी दी कि अगर डेमोक्रेटिक पार्टी सत्ता में आती है तो देश बहुत खराब स्थिति में पहुंच जाएगा। वहीं, ममदानी ने पलटवार करते हुए कहा कि अगर ट्रंप ने शहर को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की तो वे कोर्ट में चुनौती देंगे।
विज्ञापन


मंगलवार को सीनेटर्स से बातचीत के दौरान ट्रंप ने कहा कि डेमोक्रेट्स के सत्ता में आने से अमेरिका की स्थिति बहुत खराब हो जाएगी। ट्रंप ने आगे कहा अगर हम सब वही करें जो मैं कह रहा हूं, तो डेमोक्रेट्स कभी सत्ता हासिल नहीं कर पाएंगे। साथ ही  उन्होंने दावा किया कि वे देशहित में ऐसे कई कानून पारित करेंगे जो अमेरिका की प्रगति को मजबूत बनाएंगे और डेमोक्रेट्स की नीतियों का विरोध करेंगे।
विज्ञापन


ममदानी की जीत के बाद क्या बोले ट्रंप?
चुनावी नतीजों की शाम को ट्रंप ने दिलचस्प शाम बताया। उन्होंने कहा कि यह चुनाव रिपब्लिकन पार्टी के लिए अपेक्षित जीत नहीं थी। यह बहुत लोकतांत्रिक था, लेकिन रिपब्लिकन के लिए अच्छा नहीं रहा। ट्रंप ने माना कि सरकारी शटडाउन ने उनकी पार्टी को नुकसान पहुंचाया। साथ ही उन्होंने कहा कि हमने बहुत कुछ सीखा और आगे के लिए नई रणनीति बनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  संपत्ति जब्त करने पर ED की हुई अंतरराष्ट्रीय तारीफ, महाराष्ट्र के एक केस का उदाहरण भी दिया


ममदानी ने भी ट्रंप को दी चेतावनी
नवनिर्वाचित न्यूयॉर्क मेयर जोहरन ममदानी ने एबीसी चैनल के ‘गुड मॉर्निंग अमेरिका’ कार्यक्रम में कहा कि उनकी जीत जनता के विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि वे अफॉर्डेबिलिटी एजेंडा को लागू करेंगे ताकि आम नागरिकों को राहत मिले। ममदानी ने ट्रंप की चेतावनियों पर जवाब देते हुए कहा कि अगर ट्रंप ने शहर को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की, तो मैं उन्हें कोर्ट में घसीटने से नहीं हिचकूंगा। उनके धमकाने के प्रयास सिर्फ डर फैलाने के लिए हैं।

ट्रंप और ममदानी के बीच बयानबाजी से अमेरिकी राजनीति में तनाव और गहराता दिख रहा है। रिपब्लिकन पार्टी जहां डेमोक्रेट्स पर देश को कमजोर करने का आरोप लगा रही है, वहीं डेमोक्रेटिक खेमे में ममदानी को नए राजनीतिक युग का चेहरा बताया जा रहा है। ट्रंप की चेतावनी और ममदानी की प्रतिक्रिया से स्पष्ट है कि आने वाले महीनों में व्हाइट हाउस और न्यूयॉर्क प्रशासन के बीच सीधा राजनीतिक संघर्ष देखने को मिलेगा।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed