फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   donald trump warning iran truth social uranium sanctions ceasefire strait of hormuz

ट्रंप ने फिर दी धमकी: कहा- यूरेनियम पर जल्द फैसला ले ईरान, वरना दुनिया के नक्शे से मिट जाएगा नाम

Sun, 17 May 2026 10:45 PM IST
राकेश कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला। Published by: राकेश कुमार Updated Sun, 17 May 2026 10:45 PM IST
सार

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को सीधी तबाही की धमकी दी है। अमेरिका की यूरेनियम सौंपने की सख्त शर्त और ईरान की मुआवजे की जिद ने पाकिस्तानी शांति समझौते को पूरी तरह बेअसर कर दिया है। इस बार अमेरिकी राष्ट्रपति ने क्या कहा है? खबर में जानिए...
 

विज्ञापन
donald trump warning iran truth social uranium sanctions ceasefire strait of hormuz
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को एक बार फिर चेतावनी दी है। ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' पर लिखा कि ईरान के लिए अब समय हाथ से निकला जा रहा है। उसे बहुत तेजी से कदम उठाने होंगे। अगर उसने जल्द फैसला नहीं लिया, तो उसका नामोनिशान मिट जाएगा। अमेरिकी राष्ट्रपति ने साफ कहा कि इस समय वक्त की भारी कमी है। दोनों देशों के बीच महीनों से चल रहे भयंकर संघर्ष के बाद अब कूटनीतिक गतिरोध और ज्यादा गहरा गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन


अमेरिका ने रखीं बेहद सख्त शर्तें
ईरानी मीडिया फारस न्यूज एजेंसी ने हाल ही में अमेरिका की कुछ गुप्त शर्तों का खुलासा किया था। इसके कुछ ही घंटे बाद ट्रंप का यह गुस्सा फूट पड़ा। अमेरिका ने बातचीत शुरू करने के लिए ईरान के सामने तीन बेहद कड़े नियम रखे हैं। ट्रंप चाहते हैं कि ईरान अपना 400 किलोग्राम संवर्धित यूरेनियम तुरंत उसे सौंप दे। इसके साथ ही उसे अपने केवल एक परमाणु संयंत्र को चालू रखने की इजाजत मिलेगी। अमेरिका ने यह भी साफ कर दिया है कि युद्ध में हुए नुकसान का कोई मुआवजा ईरान को नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पश्चिम एशिया संकट: UAE के बाराकाह परमाणु प्लांट पर ड्रोन हमला, संघर्ष विराम पर मंडराया खतरा, ईरान पर बढ़ा शक

ईरान ने ठुकराया अमेरिकी प्रस्ताव
दावा किया जा रहा है कि ईरान ने अमेरिकी प्रशासन की इन सभी शर्तों को सिरे से खारिज कर दिया है। ईरान ने बातचीत की मेज पर आने के लिए अपनी खुद की पांच शर्तें सामने रख दी हैं। ईरान की मांग है कि उस पर लगे सभी आर्थिक प्रतिबंध तुरंत हटाए जाएं। इसके साथ ही उसने युद्ध से हुए नुकसान की भरपाई और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर अपने पूर्ण नियंत्रण को मान्यता देने की शर्त रखी है।

पाकिस्तानी मध्यस्थता भी रही बेअसर
पश्चिम एशिया में ईरान, इस्राइल और अमेरिकी सेना के बीच हफ्तों तक भीषण जंग चली थी। इसके बाद इसी साल पाकिस्तान की मध्यस्थता से एक नाजुक युद्धविराम हुआ था। इस शांति समझौते के बाद भी दोनों देशों के बीच का तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है। संवर्धित यूरेनियम के भंडार, आर्थिक पाबंदियों और मुआवजे के विवाद ने शांति की हर कोशिश को पूरी तरह नाकाम कर दिया है। यह गंभीर विवाद लगातार बढ़ता ही जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed