फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Donald Trump tweets photo US military dog who capture and kills Abu Bakr al Baghdadi

ट्रंप ने शेयर की अमेरिकी सेना के कुत्ते की तस्वीर, जिसने बगदादी को लगाया ठिकाने

Tue, 29 Oct 2019 09:04 AM IST
Priyesh Mishra वर्ल्ड डेस्क, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, वाशिंगटन Published by: Priyesh Mishra Updated Tue, 29 Oct 2019 09:04 AM IST
विज्ञापन
Donald Trump tweets photo US military dog who capture and kills Abu Bakr al Baghdadi
अमेरिकी सेना का श्वान जिसने बगदादी को खोजा था - फोटो : PTI

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी सेना के उस प्रशिक्षित कुत्ते की तस्वीर को सार्वजनिक किया है जिसने आईएसआईएस सरगना अबू बकर अल बगदादी को मारने में अहम भूमिका निभाई। यह कुत्ता बेल्जियन मालिनोस नस्ल का है।

विज्ञापन


बेल्जियन मेलिनोस प्रजाति के कुत्ते उस समय चर्चा में आए थे जब उन्होंने यूएस नेवी सील टीम की अल-कायदा के संस्थापक लादेन को एबटाबाद में ढूंढने में मदद की थी।
विज्ञापन


ट्रंप ने फोटो ट्वीट करते हुए लिखा कि हमने अद्भुत कुत्ते की एक तस्वीर को सार्वजनिक किया है जिसने आईएसआईएस सरगना अबू बकर अल-बगदादी को पकड़ने और मारने में बड़ी भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 


अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की भारत यात्रा से पहले बेल्जियन मेलिनोस कुत्ते उस विशेष टीम का हिस्सा थे जो दिल्ली में सुरक्षा जांच के लिए आए थे।

भारत में इन कुत्तों को शिकारियों को पकड़ने के लिए असम में काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में इस्तेमाल किया जा रहा है। सीआरपीएफ और राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड द्वारा 2011 से ज्यादातर इन्हें माओवादी प्रभावित क्षेत्रों में प्रयोग किया जाता है। 

यह भी पढ़ें: रिसर्च स्कॉलर और स्टार फुटबॉलर: आखिर कैसे बना दुनिया के सबसे खूंखार आतंकी संगठन का सरगना

बेल्जियन मेलिनोस लगातार 25-30 किलोमीटर चल सकता है। उनकी हमला करने और काटने की क्षमता उन्हें प्रतिद्वंदियों से बेहतर बनाती है। ये कुत्ते घात लगाकर हमला करने, आईईडी, संदिग्धों और हथियारों का पता लगाने में माहिर होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed