फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Donald Trump takes refuge of birther conspiracy to delegitimize Kamala harris nomination

हैरिस के नामांकन को अवैध घोषित करने के लिए ट्रंप ने नस्लीय साजिश और झूठ का किया इस्तेमाल

Fri, 14 Aug 2020 02:25 PM IST
Tanuja Yadav वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: Tanuja Yadav Updated Fri, 14 Aug 2020 02:25 PM IST
विज्ञापन
Donald Trump takes refuge of birther conspiracy to delegitimize Kamala harris nomination
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर उप राष्ट्रपति पद के लिए कमला हैरिस की उम्मीदवारी पर झूठ का श्रेय और नस्लीय साजिश का इस्तेमाल किया है। डोनाल्ड ट्रंप ने एक गलत सूचना अभियान का सहारा लिया, जो कि वो अमेरिका में अपने उदय के लिए इस्तेमाल करते थे।

विज्ञापन



व्हाइट हाउस में जब उनसे इस मामले को लेकर सवाल किया गया तो डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि हैरिस को लेकर उन्होंने अफवाहें सुनी हैं कि एक अश्वेत महिला और अमेरिकी में जन्मी नागरिक लेकिन जिसके माता-पिता प्रवासी थे, वो व्हाइट हाउस की जरुरतों पर खरी नहीं उतरती है। 
विज्ञापन


राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का मानना है कि हैरिस को लेकर की गई ये अफवाहें काफी गंभीर हैं। ये साजिश गलत है, कमला हैरिस अमेरिका के कैलीफोर्निया के ऑकलैंड में पैदा हुई हैं और संवैधानिक मानकों के मुताबिक व्हाइट हाउस में अपनी सेवा दे सकती हैं।इसके अलावा संवैधानिक वकीलों के मुताबिक उनके रंग पर किसी तरह का सवाल नहीं उठता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जो बिडेन के कमला हैरिस को चुने जाने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने हैरिस के बारे में गलत और भ्रामक तथ्य पेश किए। जो बाद में सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गए। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा चुनाव अभियान के वरिष्ठ वकील जेना इलीस ने विवादित लेख साझा किया था, जिसमें लिखा कि अमेरिकी संविधान अमेरिका में पैदा हुए हर इंसान को नागरिकता नहीं देता है।

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ये आलेख एक बेहद काबिल और प्रतिभावान वकील ने लिखा है। हैरिस की माता भारत और पिता जमैका में पैदा हुए थे। मियामी विश्विद्यालय के राजनैतिक विज्ञान के प्रोफेसर क्रिस्टोफर कैली ने कहा कि उनके माता-पिता को लेकर सवाल करना बेबुनियाद है।


चैपमैन यूनिवर्सिटी के फाउलर इंस्टिट्यूट ऑफ लॉ के पूर्व डीन ईस्टमैन ने ये आलेख लिखा है ईस्टमैन साल 2010 में कैलीफोर्निया के अटॉर्नी जनरल के तौर पर सेवा दे चुके हैं। ईस्टमैन उसी उम्मीदवार से हार गया, जिसे कमला हैरिस ने हराया था। न्यूजवीक एक मीडिया संस्थान है, जिसमें ईस्टमैन का विवादित लेख छपा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed