फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   donald trump slams judge in civil fraud case for calling his sons for testimony

Donald Trump: 'मेरे बच्चों को बख्श दो', धोखाधड़ी मामले में बेटों को गवाही के लिए बुलाने पर भड़के ट्रंप

Thu, 02 Nov 2023 09:52 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 02 Nov 2023 09:52 AM IST
सार

डोनाल्ड ट्रंप ने जज पर भड़कते हुए कहा कि उनके बेटों को अकेला छोड़ दिया जाए। बता दें कि ट्रंप के बड़े बेटे डॉन जूनियर (45 वर्षीय) और छोटे बेटे एरिक ट्रंप (39 वर्षीय) को इस हफ्ते धोखाधड़ी के मुकदमे में गवाह के तौर पर बुलाया गया है। 

विज्ञापन
donald trump slams judge in civil fraud case for calling his sons for testimony
डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ नागरिक धोखाधड़ी के मामले में सुनवाई चल रही है। इस मामले में  ट्रंप के दोनों बेटों को भी गवाही के लिए बुलाया गया है। जिस पर डोनाल्ड ट्रंप ने नाराजगी जाहिर की है और जज पर भड़कते हुए कहा कि उनके बेटों को अकेला छोड़ दिया जाए। बता दें कि ट्रंप के बड़े बेटे डॉन जूनियर (45 वर्षीय) और छोटे बेटे एरिक ट्रंप (39 वर्षीय) को इस हफ्ते धोखाधड़ी के मुकदमे में गवाह के तौर पर बुलाया गया है। 
विज्ञापन


ट्रंप ने जज पर साधा निशाना
बेटों को गवाही के लिए बुलाने के जज आर्थर एंगरोन के फैसले पर बरसते हुए ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कई पोस्ट किए। इन पोस्ट में ट्रंप ने एंगरोन को राजनीतिक पिछलग्गू बताया और आरोप लगाया कि वह डेमोक्रेट पार्टी के लिए काम कर रहे हैं। ट्रंप ने लिखा कि 'एंगरोन पागल है और बेहद खतरनाक भी। मेरे बच्चों को अकेला छोड़ दो एंगरोन, तुम कानूनी पेशे पर एक धब्बा हो।' गवाही के लिए डोनाल्ड ट्रंप के बेटे डॉन जूनियर को  बुधवार को और एरिक ट्रंप को गुरुवार को बुलाया जा सकता है। दोनों ट्रंप ऑर्गेनाइजेशन में कार्यकारी उपाध्यक्ष हैं। ट्रंप ऑर्गेनाइजेशन दुनियाभर में ऊंची रिहायशी इमारतों और कार्यालयों के साथ ही लग्जरी होटल्स और गोल्फ कोर्स का प्रबंधन करती है। 
विज्ञापन


क्या है मामला
आरोप है कि डोनाल्ड ट्रंप और उनके बेटों ने बैंकों से ऋण पाने और बीमा शर्तों के लिए समूह की संपत्तियों के मूल्य में अरबों डॉलर की हेर-फेर करने का आरोप है। ट्रंप से इस मामले में 5 नवंबर को पूछताछ हो सकती है। साथ ही बेटी इवांका ट्रंप से भी जल्द ही पूछताछ हो सकती है। हालांकि इवांका इस मामले में आरोपी नहीं हैं लेकिन वह पहले परिवार के बिजनेस में शामिल थीं, इसलिए उनसे भी पूछताछ की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दांव पर डोनाल्ड ट्रंप का बिजनेस
डोनाल्ड ट्रंप ने अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज किया है और कहा है कि बैंकों और इंश्योरेंस कंपनियों का पूरा पैसा दिया गया है और इस मामले में मेरे अलावा कोई पीड़ित नहीं है। मेरे वित्तीय दस्तावेज सही हैं और कहीं कोई धोखाधड़ी नहीं की गई है। इस मामले में कानूनी अधिकारियों पर टिप्पणी करने के मामले में ट्रंप पर पूर्व में पांच हजार और दस हजार डॉलर का जुर्माना भी लग चुका है। बता दें कि धोखाधड़ी के इस मामले में अगर ट्रंप दोषी पाए जाते हैं तो उन पर 250 मिलियन डॉलर का जुर्माना लग सकता है, साथ ही उनके बेटों को प्रबंधन के काम से हटाया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed