{"_id":"5ef6b1198ebc3e43053a3dc2","slug":"donald-trump-signs-executive-order-protecting-monuments-and-statues-in-america","type":"story","status":"publish","title_hn":"डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी स्मारकों की सुरक्षा के लिए कार्यकारी आदेश पर किए हस्ताक्षर","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी स्मारकों की सुरक्षा के लिए कार्यकारी आदेश पर किए हस्ताक्षर
Sat, 27 Jun 2020 08:08 AM IST
आसिम खान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: आसिम खान
Updated Sat, 27 Jun 2020 08:08 AM IST
विज्ञापन
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने देश में नस्लवाद को लेकर ताजा बहस के बीच प्रतिमाओं और स्मारकों को संरक्षित रखने के मकसद से एक शासकीय आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं। प्रदर्शनकारियों ने ऐसे कई व्यक्तियों की प्रतिमाओं और स्मारकों पर हमले किए हैं जिन्हें वे नस्लवाद का जिम्मेदार मानते हैं।
विज्ञापन
ट्रंप ने इस हफ्ते की शुरुआत में तब कार्रवाई का आश्वासन दिया था जब प्रदर्शनकारियों ने व्हाइट हाउस के सामने एक पार्क में एंड्र्यू जैकसन की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने की कोशिश की थी। शुक्रवार के इस आदेश में किसी भी प्रकार की हिंसा और अवैध गतिविधि को भड़काने वाले व्यक्ति के खिलाफ अधिकतम सजा का प्रावधान किया गया है और स्मारकों को बचाने में विफल रहने वाली स्थानीय कानून प्रवर्तन एजेंसियों को चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
ट्रंप ने ट्विटर पर शुक्रवार को घोषणा की कि उन्होंने ‘सख्त’ आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं। इससे पहले, राष्ट्रपति ने ट्विटर पर पोस्ट लिखकर लेफयेट पार्क में जैकसन की प्रतिमा को गिराने की कोशिश में शामिल प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी का आह्वान किया था।
विज्ञापन
उन्होंने एफबीआई की ओर से जारी वांछित व्यक्तियों के एक पोस्टर को री-ट्वीट किया था जिसमें उन 15 प्रदर्शनकारियों की तस्वीर थी जो संघीय संपत्ति के नुकसान के आरोप में वांछित हैं। गौरतलब है कि प्रदर्शनकारियों ने सोमवार की रात जैकसन की प्रतिमा को रस्सियों के जरिए गिराने की कोशिश की। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़कर लेफयेट पार्क को सील कर दिया था।
अमेरिका में अश्वेत अमेरिकी नागरिक जॉर्ज फ्लॉयड की पुलिस हिरासत में मौत हो गई थी। फ्लॉयड की मौत के बाद पुलिस क्रूरता और सामाजिक अन्याय के खिलाफ अमेरिका, ब्रिटेन, डेनमार्क, जर्मनी, फ्रांस, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया और कनाडा समेत दुनिया के कई देशों में प्रदर्शन हो रहे हैं।