{"_id":"687fc7817d99e983580d7b83","slug":"donald-trump-says-xi-jinping-invited-him-to-china-hints-at-meeting-soon-us-china-ties-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"US-China Ties: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप बोले- शी जिनपिंग ने चीन आने का न्योता दिया, जल्द हो सकती है मुलाकात","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US-China Ties: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप बोले- शी जिनपिंग ने चीन आने का न्योता दिया, जल्द हो सकती है मुलाकात
Tue, 22 Jul 2025 10:46 PM IST
पवन पांडेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: पवन पांडेय
Updated Tue, 22 Jul 2025 10:46 PM IST
सार
डोनाल्ड ट्रंप और शी जिनपिंग की प्रस्तावित मुलाकात से अमेरिका-चीन संबंधों में नई शुरुआत की संभावना है। यदि दोनों देश आपसी व्यापार विवादों को सुलझाने में सफल होते हैं, तो इसका असर न सिर्फ द्विपक्षीय रिश्तों पर पड़ेगा, बल्कि वैश्विक व्यापार को भी स्थिरता मिल सकती है।
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति
- फोटो : ANI
विस्तार
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को कहा कि उन्हें चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने दौरे के लिए आमंत्रित किया है और वे जल्द ही चीन जा सकते हैं। ट्रंप ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया, 'राष्ट्रपति शी ने मुझे चीन आने का न्योता दिया है। हम शायद बहुत जल्द वहां जाएंगे।' मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, डोनाल्ड ट्रंप और शी जिनपिंग के सहयोगियों के बीच इस साल के अंत में संभावित मुलाकात को लेकर बातचीत हो चुकी है। यह दौरा ट्रंप के एशिया दौरे के दौरान हो सकता है।
यह भी पढ़ें - ट्रंप के दूसरे कार्यकाल के छह महीने: अमेरिकी राष्ट्रपति के कौन से फैसलों का दुनिया पर असर, वादों पर कितने खरे?
अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर बातचीत करने के लिए तैयार- ट्रंप
राष्ट्रपति ट्रंप ने यह भी बताया कि वे चीन समेत कई अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर बातचीत करने के लिए तैयार हैं। हालांकि, उन्होंने सटीक तारीख नहीं बताई कि दौरा कब होगा। यह मुलाकात ऐसे समय पर हो रही है जब ट्रंप ने चीन को लेकर अपनी तीखी भाषा में हाल के हफ्तों में नरमी दिखाई है। उन्होंने अमेरिका और चीन के बीच चल रही टैरिफ (शुल्क) जंग को फिलहाल रोक दिया है, जिससे वैश्विक व्यापार और आपूर्ति शृंखला में कुछ राहत देखी गई है।
विज्ञापन
चीन भी दिखा रहा है नरमी
वहीं, चीन की ओर से भी रिश्ते सुधारने के संकेत मिल रहे हैं। बीते शुक्रवार को चीन के वाणिज्य मंत्री वांग वेंताओ ने कहा कि उनका देश अमेरिका के साथ व्यापारिक संबंधों को स्थिर आधार पर लाना चाहता है। यूरोप में हुई हालिया बातचीत में यह स्पष्ट हुआ कि टैरिफ युद्ध की कोई जरूरत नहीं है। इसके अलावा चीन ने 3 सितंबर को बीजिंग में होने वाले द्वितीय विश्व युद्ध की समाप्ति की 80वीं वर्षगांठ समारोह में अमेरिकी मेहमानों समेत कई विदेशी गणमान्य व्यक्तियों को बुलाया है।
यह भी पढ़ें - Trump: गाजा और सीरिया में इस्राइली हमले से ट्रंप नाराज, नेतन्याहू को फोन कर हालात सुधारने को कहा
मलयेशिया में हुई थी अहम बैठक
11 जुलाई को अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो और चीन के विदेश मंत्री वांग यी के बीच मलयेशिया में उच्च-स्तरीय बैठक हुई थी। इसे दोनों देशों के बीच तनाव कम करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। ट्रंप ने स्पष्ट किया है कि अमेरिका और चीन को 12 अगस्त तक व्यापार शुल्कों पर कोई ठोस और टिकाऊ समझौता करना होगा, अन्यथा स्थिति फिर से तनावपूर्ण हो सकती है।