फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Donald Trump says America temporarily suspend immigration into the United States in view of Coronavirus

डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एलान, बाहरी लोगों के अमेरिका में बसने पर लगाई अस्थायी रोक

Tue, 21 Apr 2020 09:32 AM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: आसिम खान Updated Tue, 21 Apr 2020 09:32 AM IST
विज्ञापन
Donald Trump says America temporarily suspend immigration into the United States in view of Coronavirus
डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बाहरी लोगों (अप्रवासन) के अमेरिका में रहने पर अस्थायी रूप से प्रतिबंध लगाने का एलान किया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह कोरोना वायरस महामारी के चलते अमेरिका में अप्रवासन को अस्थायी रूप से बंद करने के विशेष आदेश पर दस्तखत करेंगे। जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय के अनुसार अमेरिका में कोरोना वायरस संक्रमण से 42,094 लोगों की मौत हो चुकी है और साढ़े सात लाख से अधिक लोग संक्रमित हैं।

विज्ञापन


ट्रंप ने सोमवार रात ट्वीट किया, ‘अदृश्य दुश्मन के हमले के मद्देनजर, साथ ही हमारे महान अमेरिकी नागरिकों की नौकरियों को बचाने के लिए, मैं संयुक्त राष्ट्र में अस्थायी रूप से अप्रवासन को निलंबित करने के लिए एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर करूंगा।’
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

 

ट्रंप के कार्यकारी आदेश का ब्यौरा फिलहाल सामने नहीं आया है। ट्रंप ने अप्रवासन वीजा को निलंबित करने की बात की है। गौरतलब है कि भारतीय आईटी पेशेवरों के बीच लोकप्रिय एच-1बी वीजा एक गैर-अप्रवासी वीजा है। 

हालांकि, ट्रंप ने यह तर्क दिया है कि अमेरिकी नागरिकों की नौकरियों की रक्षा करने की जरूरत है ऐसे में गैर-अप्रवासी वीजा भी उनके निशाने पर आ सकता है। कोरोना वायरस महामारी के चलते अमेरिका में रिकॉर्ड संख्या में छंटनी हो रही है और पिछले सप्ताह 2.2 करोड़ अमेरिकी नागरिकों ने बेरोजगारी लाभ के लिए आवेदन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed