फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Donald Trump says America has more liquid gold than Saudi Arabia or Russia

US: 'हमारे पास सऊदी या रूस से ज्यादा तरल सोना', ट्रंप ने ऊर्जा क्षेत्र में अमेरिका को सिरमौर बनाने की खाई कसम

Mon, 05 Aug 2024 08:41 AM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: काव्या मिश्रा Updated Mon, 05 Aug 2024 08:41 AM IST
सार

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि हमारे पास अधिक ऊर्जा है। हमारे पास सऊदी अरब, रूस या किसी भी अन्य देश की तुलना में अधिक तरल सोना है। हम ऊर्जा के क्षेत्र में दबदबा बनाने जा रहे हैं।
 

विज्ञापन
Donald Trump says America has more liquid gold than Saudi Arabia or Russia
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : पीटीआई

विस्तार

अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए पांच नवंबर को चुनाव होने हैं। इससे पहले दोनों उम्मीदवारों उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच तीखी बयानबाजी देखने को मिल रही है। इस बीच, रिपब्लिकन उम्मीदवार ने देश के अप्रयुक्त ऊर्जा संसाधनों को तरल सोना कहा। उन्होंने जोर देकर कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका में सऊदी अरब और रूस सहित किसी भी अन्य देश की तुलना में अधिक ऊर्जा क्षमता है। उन्होंने विश्व मंच पर अमेरिका को ऊर्जा के मामले में प्रमुख बनाने के लिए इन संसाधनों का उपयोग करने का वादा किया।

विज्ञापन


हमारे पास अधिक ऊर्जा
ट्रंप ने कहा, 'हमारे पास अधिक ऊर्जा है। जैसा कि मैं कहता हूं, हमारे पास सऊदी अरब, रूस या किसी भी अन्य देश की तुलना में अधिक तरल सोना है। हम ऊर्जा क्षेत्र में दबदबा बनाने जा रहे हैं, हम इसे पूरे यूरोप और पूरी दुनिया में आपूर्ति करने जा रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने वर्तमान नीतियों की आलोचना की, जो ऊर्जा बुनियादी ढांचे को प्रतिबंधित करते हैं, खासकर न्यू इंग्लैंड में। उन्होंने कहा कि निवासियों को पाइपलाइन विकास प्रतिबंधों के कारण यहां के लोगों को विश्व स्तर पर सबसे अधिक ऊर्जा की कीमतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऊर्जा पर केंद्रित आर्थिक रणनीति
डोनाल्ड ट्रंप की ऊर्जा नीति उनकी व्यापक आर्थिक रणनीति की आधारशिला है। इसके बारे में उनका मानना है कि महंगाई कम होगी और अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। उनका कहना है कि वह ऊर्जा की लागत को कम करने जा रहे हैं। साथ ही इस बात पर भी जोर दिया कि ऊर्जा लागत को कम करने से व्यापक आर्थिक चुनौतियों का समाधान करने में मदद मिलेगी।

टैरिफ के जरिए ऑटो उद्योग का पुनरुद्धार
पूर्व राष्ट्रपति ने ऊर्जा के अलावा ऑटो उद्योग को फिर से खड़ा करने के लिए एक योजना बनाई है। उनका कहना है कि यह उद्योग विदेशी प्रतिस्पर्धा के कारण काफी हद तक गायब ही हो गया है। उन्होंने घरेलू उत्पादन को प्रोत्साहित करने और चीन व मैक्सिको जैसे देशों को पीछे छोड़ने के लिए तैयार किए गए टैरिफ सिस्टम के जरिए ऑटो के क्षेत्र में नौकरियां वापस लाने का वादा किया।

रिपब्लिकन उम्मीदवार ने डेमोक्रेटिक उम्मीदवार कमला हैरिस पर भी निशाना साधा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, मिशिगन के वे लोग जो मुझसे प्यार करते हैं और जिन्हें मैं भी प्यार करता हूं, वे हमें जीताएंगे क्योंकि अगर वह (हैरिस) चुनी जाती है तो उनका ऑटो उद्योग दो साल बाद अस्तित्व में नहीं रहेगा। उन्होंने ऑटो उद्योग के लिए वर्तमान नीतियों को खराब बताते हुए वादा किया कि अगर वह (ट्रंप) चुने जाते हैं तो उनका प्रशासन इन नीतियों में बदलाव लाने के लिए तुरंत काम करेगा। 


ऑटो के क्षेत्र में होंगी नौकरियां 
ट्रंप ने अपने कार्यकाल के पहले दो हफ्तों में ऑटो उद्योग के पुनरुद्धार को प्राथमिकता देने का वादा किया। साथ ही मतदाताओं को भरोसा दिलाया कि उनकी नीतियों से घरेलू ऑटो उत्पादन और रोजगार सृजन में वृद्धि होगी। उन्होंने एलान किया कि पहले से कहीं अधिक ऑटो के क्षेत्र में नौकरियां होंगी। उन्होंने अमेरिकी विनिर्माण को बहाल करने की अपनी प्रतिबद्धता को रेखांकित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed