{"_id":"67073baf233160fe3a03a496","slug":"donald-trump-rules-out-second-us-presidential-debate-with-kamala-harris-2024-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"US Presidential Polls: ट्रंप ने कमला हैरिस के साथ दोबारा बहस करने से किया इनकार, वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US Presidential Polls: ट्रंप ने कमला हैरिस के साथ दोबारा बहस करने से किया इनकार, वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप
Thu, 10 Oct 2024 07:58 AM IST
काव्या मिश्रा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: काव्या मिश्रा
Updated Thu, 10 Oct 2024 07:58 AM IST
सार
एक न्यूज चैनल ने पांच नवंबर को होने वाले चुनाव से पहले इस महीने के अंत में एक बहस रखने की पेशकश की थी। हालांकि, ट्रंंप ने कदम पीछे खींच लिए।
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप, कमला हैरिस
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए होने वाले चुनाव में अब महज चार सप्ताह का समय बचा है। ऐसे में इन आखिरी हफ्तों में डेमोक्रेट्स और रिपब्लिकन उम्मीदवार चुनावी तैयारी में पूरी ताकत झोंक रहे हैं। मुकाबला कड़ा बना हुआ है। हालांकि, इस बीच बड़ी खबर सामने आई है। पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कमला हैरिस के साथ दूसरी राष्ट्रपति बहस के लिए इनकार कर दिया है।
विज्ञापन
बता दें, न्यूज चैनल ने पांच नवंबर को होने वाले चुनाव से पहले इस महीने के अंत में एक बहस रखने की पेशकश की थी। हालांकि, ट्रंंप ने कदम पीछे खींच लिए।
क्या बोले ट्रंप?
पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया मंच ट्रूथ पर कहा, 'इस प्रक्रिया के लिए अब बहुत देर हो चुकी है। (जल्द ही) मतदान पहले ही शुरू हो चुका है। कोई रीमैच नहीं होगा।' इसी के साथ, उन्होंने फिलाडेल्फिया में एक महीने पहले उम्मीदवारों के पहले आमने-सामने की संभावना खारिज कर दी।
विज्ञापन
हर मुद्दे पर ट्रंप पर हावी रही थीं कमला
इससे पहले, अमेरिकी चुनाव में कमला हैरिस बनाम डोनाल्ड ट्रंप की पहली सियासी बहस चर्चा का विषय बन गई थी। इस बहस को काफी जोरदार तो माना ही गया, साथ ही साथ दावा किया गया कि इसका सीधा असर आगामी चुनाव पर भी पड़ने वाला है। कुछ जानकारों का मानना है कि इस पहली बहस में कमला हैरिस ने कई मोर्चों पर डोनाल्ड ट्रंप को बैकफुट पर धकेलने का काम किया। कई ऐसे मुद्दे सामने आए जिन पर ट्रंप ने कुछ नहीं बोला और हैरिस ने सीधा वार किया।
विज्ञापन
बड़ी बात यह है कि इससे पहले जब डोनाल्ड ट्रंप और जो बाइडन के बीच में बहस हुई थी, तब अमेरिकी राष्ट्रपति काफी पिछड़ते दिखाई दे गए थे। कई मुद्दों पर उनकी पॉलिसी स्पष्ट नहीं थी, कई ट्रंप के हमलों का बाइडन के पास कोई जवाब नहीं था। उस वजह से ही डेमोक्रेट पार्टी के अंदर ही जो बाइडन के खिलाफ माहौल बनना शुरू हो चुका था और उन पर दबाव था कि वे राष्ट्रपति चुनाव से पीछे हट जाएं। अब उस दबाव का असर तो हुआ और कमला हैरिस ने बाइडन की जगह ले ली।