{"_id":"5e531f598ebc3ef37e0c0c25","slug":"donald-trump-retweeted-video-of-himself-as-bahubali-viewed-32-lakh-times","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रंप ने रिट्वीट किया खुद को बाहुबली बताने वाला वीडियो, 32 लाख बार देखा गया","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ट्रंप ने रिट्वीट किया खुद को बाहुबली बताने वाला वीडियो, 32 लाख बार देखा गया
Mon, 24 Feb 2020 06:27 AM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Mon, 24 Feb 2020 06:27 AM IST
विज्ञापन
Donald Trump Bahubali fil morphed video viral,
- फोटो : Twitter
लोकप्रिय हिंदी फिल्म बाहुबली के दृश्यों पर सुपरइंपोज करके बनाए गए वीडियो को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा उत्साहित होकर रीट्वीट करने के बाद इसे रविवार शाम तक करीब 32 लाख बार देखा गया। इस वीडियो में ट्रंप को अपनी वीरता के जरिए अपने शासन में शांति स्थापित करने वाला दर्शाया गया है। इसमें वे युद्ध लड़ते हैं, रथ चलाते हैं, घोड़े दौड़ाते हैं और तलवारबाजी व भाले फेंकर अपने दुश्मन को जान से भी मार देते हैं।
विज्ञापन
वीडियो बनाने वाली लड़की ने अपने प्रोफाइल ‘सोलमीम्स1’ के जरिए बताया कि उन्होंने इसे ट्रंप की भारत यात्रा को लेकर बनाया। उन्हें अपने दिमाग में भारत यात्रा करते हुए ट्रंप इसी रूप में नजर आए। उन्होंने भारत-अमेरिका की एकता की बात भी की। खास बात है कि इस वीडियो में ट्रंप साड़ी पहने अपनी पत्नी मेलानिया के साथ नजर आ ही रहे हैं, पीएम मोदी को कटप्पा और गुजरात की पूर्व सीएम आनंदीबेन पटेल को शिवागामी पर सुपरइंपोज किया गया है।
विज्ञापन
ट्रंप की बेटी इवांका और डोनाल्ड जूनियर भी वीडियो में हैं। वहीं पीएम मोदी हजारों ग्रामीण लोगों के बीच ट्रंप का स्वागत करते दिख रहे हैं। वहीं वीडियो के आखिर में वे रावण का पुतला जलाते दिख रहे हैं, जिस पर डी (विपक्षी दल डेमोक्रेट्स के लिए संकेत) लिखा है। वीडियो बनाने वाली लड़की के अनुसार वह मीम बनाने की मास्टर है।
विज्ञापन