{"_id":"5eace7dd8ebc3e9042044bf9","slug":"donald-trump-reiterate-imposing-additional-tariff-on-china-for-allegedly-mishandling-coronavirus-mike-pompeo","type":"story","status":"publish","title_hn":"वायरस के प्रकोप के लिए चीन पर शुल्क लगाना निश्चित रूप से एक विकल्प है: ट्रंप","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
वायरस के प्रकोप के लिए चीन पर शुल्क लगाना निश्चित रूप से एक विकल्प है: ट्रंप
Sat, 02 May 2020 09:00 AM IST
Sneha Baluni
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: Sneha Baluni
Updated Sat, 02 May 2020 09:00 AM IST
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को एक बार फिर दोहराया कि कोरोना वायरस के प्रकोप के लिए चीन पर अतिरिक्त शुल्क लगाना 'निश्चित रूप से एक विकल्प' है। ट्रंप ने यह बयान एक सवाल के जवाब में दिया जिसमें उन्होंने कोरोना वायरस के प्रसार के लिए सजा के रूप में चीन पर शुल्क लगाने का संकेत दिया था।
विज्ञापन
ट्रंप ने कहा, 'यह निश्चित तौर पर एक विकल्प है। हम देखेंगे की क्या होता है। चीन को लेकर बहुत सारी चीजें हो रही हैं। जो हुआ है उसे लेकर हम बिलकुल खुश नहीं हैं। दुनिया के 182 देशों में बुरी स्थिति है। लेकिन हम उसके बारे में बहुत कुछ कहेंगे।' एक इंटरव्यू के दौरान अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने चीन पर कोविड-19 को लेकर पारदर्शी न होने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
पोम्पियो ने कहा, 'उन्होंने दावा किया है कि वे पारदर्शी रहे हैं लेकिन निश्चित रूप से, कम से कम एक या दो दिन पहले, हमारे पास वास्तव में वायरस का एक नमूना भी नहीं था। हम अभी भी यह समझने की कोशिश कर रहे हैं कि जोखिम का दायरा कितना है।' पोम्पियो ने कहा कि चीन ने दावा किया है कि उसे नहीं पता कोरोना वायरस कहां से आया है। लेकिन चीन के अंदर जिन्होंने वायरस के बारे में बोलने की कोशिश की उन्हें पहुंच से वंचित कर दिया गया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि वायरस के बारे में बोलने वालो से कहा गया कि इस बारे में बात मत करो। चुप रहो। चीन ने शुरुआत में ही इसपर चर्चा करनी बंद कर दी थी। विदेश मंत्री ने कहा, 'इस तरह से साझेदार, विश्वसनीय साथी काम नहीं करते हैं। विश्वसनीय साथी जानकारी साझा करते हैं। मुश्किल के समय साथ आते हैं। वे यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कोई समझ सके कि यह कैसे हुआ। हम केवल इसकी ही मांग कर रहे हैं।'
उन्होंने कहा, 'हम आशा करते हैं कि चीन की कम्युनिस्ट पार्टी दुनिया को यह समझने की अनुमति देने के लिए रास्ता साफ करेगी कि कैसे यह वायरस चीन के वुहान से बाहर निकला और दुनिया भर में फैल गया। हमें इस प्रकोप को लेकर जिम्मेदारी और जवाबदेही चाहिए।'