फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Donald Trump Rally Shooting Secret Service Faced Technical Issues, Lack of Communication Assassination Attempt

Donald Trump: यूएस सीक्रेट सर्विस ने माना ट्रंप पर हमले के वक्त हुई लापरवाही, सतर्क नहीं थे जवान

Sat, 21 Sep 2024 08:12 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 21 Sep 2024 08:12 AM IST
सार

गौरतलब है कि 13 जुलाई को पेंसिल्वेनिया की रैली में ट्रंप पर हुए हमले के कारण सीक्रेट सर्विस की खूब आलोचना हुई थी और इसके चलते सीक्रेट सर्विस की पूर्व निदेशक को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था। 

विज्ञापन
Donald Trump Rally Shooting Secret Service Faced Technical Issues, Lack of Communication Assassination Attempt
हमले का बाद डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : एएनआई

विस्तार

जुलाई में पेंसिल्वेनिया में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर रैली के दौरान जानलेवा हमला हुआ था। इस हमले में ट्रंप की सुरक्षा में लगे यूएस सीक्रेट सर्विस के जवानों पर लापरवाही के आरोप लगे थे। अब यूएस सीक्रेट सर्विस ने भी माना है कि उनकी तरफ से संचार संबंधी कमियां थीं और जवानों की सतर्कता में भी कमी थी। शुक्रवार को यूएस सीक्रेट सर्विस के कार्यवाहक निदेशक रोनाल्ड रोवे ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कुछ एजेंट्स की तरफ से लापरवाही बरती गई, जिसके कारण सुरक्षा प्रोटोकॉल का उल्लंघन हुआ। उन्होंने कहा कि एजेंसी के कर्मचारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। 
विज्ञापन


ट्रंप पर हमले के बाद सीक्रेट सर्विस पर उठे थे सवाल
गौरतलब है कि 13 जुलाई को पेंसिल्वेनिया की रैली में ट्रंप पर हुए हमले के कारण सीक्रेट सर्विस की खूब आलोचना हुई थी और इसके चलते सीक्रेट सर्विस की पूर्व निदेशक को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था। आलोचकों ने इस बात पर चिंता जताई थी कि संदिग्ध हमलावर रैली स्थल पर सामने की छत पर कैसे पहुंच गया, जबकि वहां से सीधे सामने ही ट्रंप भाषण दे रहे हैं। और इसके पूर्व निदेशक को इस्तीफा देना पड़ा। आलोचकों ने इस बात पर चिंता जताई कि संदिग्ध व्यक्ति पास की छत तक कैसे पहुंच पाया, जहां से पूर्व राष्ट्रपति सीधे भाषण दे रहे थे।
विज्ञापन


हाल ही में ट्रंप पर फिर हुई हमले की कोशिश
रैली में हुई गोलीबारी में डोनाल्ड ट्रंप के कान को छूते हुए गोली निकल गई थी और पूर्व राष्ट्रपति बाल-बाल बच गए थे। हालांकि गोलीबारी में रैली में शामिल एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और दो अन्य लोग घायल हो गए थे। अब सीक्रेट सर्विस ने कहा है कि वह सुरक्षा चूक के लिए 'शर्मिंदा' हैं। उल्लेखनीय है कि हाल ही में डोनाल्ड ट्रंप पर एक बार फिर हमले की कोशिश हुई। दरअसल एक संदिग्ध फ्लोरिडा स्थित ट्रंप के आवास के पास झाड़ियों में छिपकर बैठा था। हालांकि इस बार सीक्रेट सर्विस की मुस्तैदी से हमला टल गया। पुलिस ने संदिग्ध आरोपी को पकड़ लिया और घटनास्थल से अत्याधुनिक एके-47 राइफल भी बरामद की थी। रोवे ने कहा कि ट्रंप को राष्ट्रपति जो बिडेन और डेमोक्रेटिक राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के बराबर ही सुरक्षा मिल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed