फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Donald Trump presidential election campaign was not influenced from Russia in 2016

2016 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में नहीं था रूस का कोई हाथ, जांच रिपोर्ट में खुलासा

Mon, 25 Mar 2019 08:23 AM IST
sapna singla वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: sapna singla Updated Mon, 25 Mar 2019 08:23 AM IST
विज्ञापन
Donald Trump presidential election campaign was not influenced from Russia in 2016
डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram

अमेरिका के अटॉर्नी जनरल विलियम बर्र ने कहा कि विशेष अधिवक्ता रॉबर्ट मूलर को इस बात के सबूत नहीं मिले कि डोनाल्ड ट्रंप या उनके प्रचार अभियान ने 2016 के राष्ट्रपति चुनाव में हस्तक्षेप करने के लिए रूस के साथ साजिश रची थी।  इस रिपोर्ट के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी तरह से दोषमुक्त होने का दावा किया।

विज्ञापन


कांग्रेस को रविवार को लिखे चार पन्नों के पत्र में बर्र ने कहा, ‘‘हालांकि इस रिपोर्ट में यह निष्कर्ष नहीं दिया गया है कि राष्ट्रपति ने अपराध किया, यह रिपोर्ट उन्हें दोषमुक्त नहीं करती।’’ इस पत्र को बाद में सार्वजनिक किया गया।
विज्ञापन




ट्रंप के करीब दो साल के कार्यकाल में इस मामले की जांच का साया रहा। डेमोक्रेटिक नेताओं ने आरोप लगाया कि रूस के हस्तक्षेप की मदद से ट्रंप ने 2016 का चुनाव जीता। बर्र ने कहा कि मूलर को ट्रंप के प्रचार अभियान में मदद करने की रूस से जुड़े कई लोगों की पेशकश के बावजूद इस तरह की साजिश का कोई सबूत नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


अटॉर्नी जनरल ने कहा, ‘‘विशेष अधिवक्ता की जांच में यह नहीं पाया गया कि ट्रंप के प्रचार अभियान या उससे जुड़े किसी भी व्यक्ति ने 2016 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव को प्रभावित करने की रूस की कोशिश में उसके साथ साजिश रची या मिलीभगत की।’’ 

बर्र ने सांसदों को बताया कि मूलर ने अपनी रिपोर्ट में यह निष्कर्ष नहीं दिया कि क्या किसी तरह से जांच में बाधा आई। पत्र में उन्होंने यह भी कहा कि न्याय विभाग इस बात को लेकर दृढ़ है कि इस बात के पर्याप्त सबूत नहीं है कि ट्रंप ने जांच में बाधा डाली।

पत्र में कहा गया है, ‘‘इन मुद्दों पर विशेष अधिवक्ता की अंतिम रिपोर्ट, विभिन्न विभागों के अधिकारियों से विचार विमर्श कर और संघीय अभियोजक के सिद्धांतों के आधार पर, मैं इस निष्कर्ष पर पहुंचा कि विशेष अधिवक्ता की जांच के दौरान मिले सबूत यह साबित करने के लिए पर्याप्त नहीं है कि राष्ट्रपति ने न्याय में बाधा डालने का अपराध किया।’’ 

डेमोक्रेट 2020 के चुनावों में ट्रंप को हराने के लिए मूलर की जांच के नतीजों का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। रिपोर्ट में रूस और ट्रंप के अभियान के बीच मिलीभगत का खुलासा होने पर कई सांसद तो राष्ट्रपति पर अभियोग चलाने की भी बात कर रहे थे।

ट्रंप बोले-यह पूरी तरह से दोष मुक्ति है

राष्ट्रपति ने फ्लोरिडा में पत्रकारों से कहा, ‘‘यह पूरी तरह से दोष मुक्ति है।’’ मिलीभगत के आरोपों को अब तक की सर्वाधिक हास्यास्पद बात बताते हुए ट्रंप ने कहा, ‘‘यह शर्मनाक है कि हमारे देश को इससे गुजरना पड़ा। ईमानदारी से बताऊं तो यह शर्मनाक है कि आपके राष्ट्रपति को इससे गुजरना पड़ा।


रिपब्लिकन नेशनल कमिटी की अध्यक्ष रोना मैकडेनियल ने कहा कि यह सभी अमेरिकियों के लिए बड़ा दिन है। 


मूलर की रिपोर्ट के बाद डेमोक्रेट बैकफुट पर

वहीं कांग्रेस के शीर्ष डेमोक्रेट सदस्यों ने रविवार को कहा 2016 अमेरिकी चुनाव में कथित रूसी हस्तक्षेप मामले की पूरी जांच रिपोर्ट ‘‘तुरंत’’ सार्वजनिक की जाए। साथ ही उन्होंने जोर देकर कहा कि यह रिपोर्ट डोनाल्ड ट्रंप को दोषमुक्त नहीं करती। यह रिपोर्ट निश्चित तौर पर डेमोक्रेट्स के लिए बड़ा झटका है जो 2020 में ट्रंप को सत्ता से बेदखल करना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed