फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Donald Trump may announce pardon to 100 people on the last day of his presidential term

डोनाल्ड ट्रंप अपने कार्यकाल के आखिरी दिन 100 लोगों को क्षमादान करने का कर सकते हैं एलान

Tue, 19 Jan 2021 01:05 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, वाशिंगटन
एजेंसी, वाशिंगटन Published by: Kuldeep Singh Updated Tue, 19 Jan 2021 01:05 AM IST
विज्ञापन
Donald Trump may announce pardon to 100 people on the last day of his presidential term
US President Donald Trump - फोटो : PTI

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप व्हाइट हाउस में अपने कार्यकाल के अंतिम दिन 100 लोगों को क्षमादान देने की तैयारी कर रहे हैं। सीएनएन ने इस मामले से परिचित तीन लोगों के हवाले से बताया कि जिन लोगों को क्षमा मिल सकती है, उनमें सफेद पोश अपराधी, मशहूर रैपर और अन्य लोग शामिल हैं। जानकारों का मानना है कि वह क्षमादान इसलिए दे रहे हैं, ताकि राष्ट्रपति पद से हटने के बाद लोग उनकी मदद करेंगे। 

विज्ञापन


जानकारों का मानना है कि यह दरअसल पद से हटने के बाद लोगों का साथ पाने की कोशिश है
सूत्रों ने बताया कि इस आशय की सूची को अंतिम रूप देने के लिए व्हाइट हाउस में रविवार को एक बैठक की गई। दो हफ्ते पहले कैपिटल हिल में हिंसा के बाद ट्रंप ने क्षमादान की सूची पर विराम लगा दिया था। लेकिन कैपिटल हिल पर दंगा भड़काने के लिए अपने समर्थकों को उकसाने का आरोप लगने के बाद ट्रंप ने उस सूची पर फिर से काम शुरू किया।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि कैपिटल हिल पर हिंसा के बाद ट्रंप के कई सलाहकारों ने उन्हें क्षमादान के लिए प्रोत्साहित किया था, नहीं तो ऐसा लगता कि वह खुद इस कृत्य के लिए दोषी थे। उन्हें यह भी सलाह दी गई कि हिंसा करने वाले किसी दंगाई को क्षमादान न दिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed